-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
थ्री इडियट के गाने के वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता का मजाक, सायबर पुलिस में शिकायत
एक वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अंगद और कमलनाथ को रावण दिखाये जाने का विवाद अभी थमा नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो बुधवार को वायरल हो गया है। इसमें फिऱ एक बार कांग्रेस पार्टी की चेहरा उजागर न करने की नीति और उसके दिग्गज नेताओं की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। हालांकि कांग्रेस ने इस वीडियो की बुधवार को कोई शिकायत नहीं कराई लेकिन गुरुवार को सायबर पुलिस में शिकायत दी। इसके पहले कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को अंगद व कमलनाथ को रावण के रूप में दिखाते हुए वायरल हुए वीडियो की भी सायबर पुलिस में शिकायत की थी जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नए वीडियो में आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट के टाइटल सांग ऑल इज वेल को पैरोडी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पैरोडी में कांग्रेस के राहुल गांधी को मध्यप्रदेश की जानकारी नहीं होने और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जप्त होने व पार्टी का सुपड़ा साफ होने का दृश्यांकन किया गया है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुखौटे पहनाए गए हैं। पार्टी हाईकमान को आंखों पर काली पट्टी बांधकर दिखाया गया है।
इस वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेस ने केवल बयानों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया है। सायबर सेल में शिकायत नहीं की है। बीजेपी ने जहां इस वीडियो को लिंक से भेजने वाले व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं होने का आरोप लगाया है तो नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लिंक के माध्यम से वीडियो भेजने वाले सुरेश नकुआ को भाजपा नेता बताने के लिए उसकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर जारी की है।




Leave a Reply