-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती में प्रारंभ की गई रिस्ट बैंड की व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्मार्ती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भस्मार्ती की प्रवेश व्यवस्था में परिवर्तन किया गया। जिसमे भस्मार्ती में सम्मिलित होने वाले भक्तो को आरएफआईडी रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है। जिससे योग्य व्यक्ति को ही भस्मार्ती में प्रवेश मिले।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस व अधीक्षक प्रदीप शर्मा व समाजसेवी श्री अभय यादव द्वारा भस्मार्ती की व्यवस्थाओं व भस्मार्ती प्रवेश की आज से प्रारम्भ हुई नवीन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, आज से भस्मार्ती में सम्मिलित होने वाले भक्तो को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है।
जिसमे श्री महाकाल महालोक मानसरोवर भवन से जनरल व अवंतिका द्वार (द्वार क्रमांक 01) प्रोटोकॉल धारी श्रद्धालु द्वारा मोबाइल नंबर बताने के बाद रिस्ट बैंड पर क्यू. आर.कोड प्रिंट किया जाकर तत्काल श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। जिससे भस्मार्ती में अनाधिकृत प्रवेश करने वालो पर रोक लगाई जा सकेगी। सभी के लिये रिस्टबैंड को अनिवार्य रहेगा।
भस्मार्ती व मंदिर की सभी व्यवस्थाओ में पारदर्शी व्यवस्था के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदैव प्रयासरत रहती है।मंदिर में दर्शन संबंधी अन्य जानकारी व शिकायत के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोलफ्री नम्बर 18002331008 से संपर्क कर सकते है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply