पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की गिरफ्तारी का वारंट जारी, 23 लाख PF घोटाले का आरोप

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया, जिन्होंने पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उथप्पा, जो एक निजी कंपनी “सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड” का प्रबंधन कर रहे थे, पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का योगदान तो काटा लेकिन उसे उनके खातों में जमा नहीं किया. यह गबन कुल 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today