-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों का अनोखा सम्मान, अफसर प्रशस्ति पत्र के साथ मंच पर पहुंचे, मंत्रीजी ने लेकर उन्हें ही सौंपा
सागर जिले में अधिकारियों को अपने सम्मान के प्रशस्ति पत्र खुद लेकर मंच पर जाना पड़ा। उन्होंने पहले अतिथि को उसे सौंपा, फिर उनके हाथ लगे व अधिकारी सम्मानित हो गए। यह घटनाक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर जिले की परेड की सलामी के बाद आयोजित अधिकारियों के सम्मान के दौरान देखने को मिला।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व मंत्रियों सहित जिलों में अधिकारियों को परेड की सलामी लेना थी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के अधिकारियों को सम्मानित करना था। सागर जिले में मंत्री प्रहलाद पटेल मंच पर थे और परेड की सलामी के बाद वे अधिकारियों को सम्मानित कर रहे थे। यह देखा गया कि जो भी अधिकारी सम्मानित हो रहा था, वह मंच पर सम्मानित किए जाने के लिए अपना प्रशस्ति पत्र हाथ में लेकर मंत्रीजी के सामने पहुंच रहा था। वह अधिकारी मंत्रीजी को उसे सौंपता और वह उसमें अपना हाथ लगाकर उन्हें ही देकर सम्मानित कर देते थे। आज के आधुनिक व तकनीकी संसाधनों के इस दौर में यह दृश्य वीडियो के साथ कैमरों में कैद हो गया जो काफी वायरल हो रहा है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply