-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह अपने खेतों में पहुंचे, फूल-शिमला मिर्च के खेत देखकर प्रसन्न हुए
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद की व्यस्तता से फुरसत मिलने पर इन दिनों विदिशा के अपने खेतों में दिखाई दे रहे हैं। वे अपने खेतों में लगी फूल व शिमला मिर्च जैसी सब्जी की फसल देखकर खुश नजर आए। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों भोपाल में हैं और उनके भोपाल की लिंक रोड क्रमांक एक के सामने स्थित बंगला भीड़भाड़ से भरा दिखाई देता है। सड़क के दोनों किनारों पर कारों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। बंगले में उनसे मिलने वालों की संख्या भी खासी होती है। शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री की व्यस्तता के बावजूद अपने खेतों को देखने जरूर आते हैं।
फूलों व शिमला मिर्च की फसलों को देखकर खुश हुए
शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से आए तो लिंक रोड के बंगले से सबसे पहले अपने विदिशा स्थित खेतों की ओर उन्होंने रुख किया। उन्होंने खेतों की तस्वीरें व वीडियो एक्स पर शेयर की हैं जिसमें वे अपने किसान होने को गौरव बताया। कहा कि अपनी मिट्टी और खेती-किसानी से जो रिश्ता जुड़ता है, वो जीवन भर साथ रहता है। उन्होंने कहा कि वे किसान परिवार से आते हैं और किसान को अपने खेतों में आकर अद्भुत आनंद मिलता है। इसीलिए जब समय मिलता है विदिशा में अपने खेतों में आने का अवसर नहीं जाने देता। इस बार टमाटर और गेंदा के फूल का उत्पादन अच्छा है। शिमला मिर्च भी बढ़िया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उऩकी शिमला मिर्च अब बाजार में बिकने जा रही है।




Leave a Reply