सरोजिनी नायडू महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव को पहले दिन की शुरूआत ही मिस नूतन के लिए पारंपरिक परिधानों से सजी-धजी छात्राओं के रैंप पर उतरने के साथ हुई। पारंपरिक परिधान दिवस के अवसर पर बुधवार को वार्षिक उत्सव के पहले दिन यह आयोजन किया गया।
भोपाल के सरोजिनी नायडू स्वशासी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह उद्घाटन के साथ ही पहले दिन को Traditional Attire Day के रूप में मिस नूतन प्रतियोगिता के अंतर्गत मनाया गया जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं के उत्सव को छात्राओं द्वारा मोहक अंदाज़ में मंच पर प्रस्तुत किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और उनमें अपनी परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी विरासत और पहचान को सहेजने का अवसर है बल्कि हमें विभिन्न संस्कृतियों को जानने, समझने और सम्मान देने की प्रेरणा भी देता है। प्राचार्य डॉ दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिस नूतन 2025 के इस परिधान दिवस ने Unity in Diversity की भावना को और प्रबल किया, जहां 22 छात्राओं ने भारतीय परंपराओं का सम्मान किया और भारत के विभिन्न राज्यों की पहचान प्रदर्शित करते हुए उस राज्य की परिधान के साथ समृद्ध संस्कृति का गर्व से प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कार्यक्रम की प्रभारी डॉ अर्चना गौड़ द्वारा यह बताया गया कि यह आयोजन एक यादगार अनुभव बन गया और छात्राओं को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व निखारने का सुअवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की लगन और अथक परिश्रम से ही देश के अन्न भंडार समृद्ध हैं। अन्नदाताओं का प - 23/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश आज एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर रहा है। प्रदेश के दो जनजातीय बाहुल्य जिलों में आज मेडिकल कॉलेजों का भूमि - 23/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय पीवी नरसिम्हा राव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के विकास और आर्थिक सु - 23/12/2025
Leave a Reply