-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर में डॉक्टर की हत्या में घर की महिला पर शंका, आरोपियों पर इनाम घोषित
इंदौर में होम्योपैथ डॉक्टर सुनील राजपूत की हत्या को लेकर पुलिस को शंका है कि उसके घर की किसी महिला के साथ मिलकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल एक आरोपी को गुना से हिरासत में लिया गया है।
डॉक्टर सुनील राजपूत के परिवार की एक महिला पर शंका है कि उसका हत्या में हाथ है क्योंकि जिस युवक को गुना से पकड़कर हिरासत में लिया गया है उसके संपर्क में युवती थी। गुना से हिरासत में लिए गए युवक की डॉक्टर राजपूत के घर की किसी महिला से संपर्क था और दोनों मित्र थे। डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए उसने उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, गुना से युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसका नाम आशीष है। उसने पूछताछ में अपने तीन अन्य साथियों के नाम बता दिए हैं। कॉल डिटेल के बाद आरोपी की जानकारी पुलिस को लग गई थी। संदेही आशीष पेशे से वकील है। काफी पहले से वह महिला के संपर्क में आया। इस मामले में महिला के भाई को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। जल्द खुलासे की बात कही है।
गौरतलब है कि डॉ. सुनील साहू की शुक्रवार रात 10.30 बजे हत्या कर दी गई थी। वे शहर के कुंदन नगर में जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक चलाते थे। हमलावरों ने क्लिनिक में घुसकर उन्हें गोली मारी थी। तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज करने के बहाने आए थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। डॉ. सुनील मूल रूप से गुना के कुंभराज के रहने वाले थे।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply