-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
NCP अजीत पवार की यूथ विंग के स्टेट VP ने इंदौर के शक्कर व्यापारियों से ठगे 2.6 करोड़, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
भाजपा की सहयोगी एनसीपी अजीत पवार की महाराष्ट्र यूथ विंग के वाइस प्रिसिडेंट ने मध्य प्रदेश के शक्कर व्यापारियों को ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। एनसीपी नेता को मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने हवाई यात्रा करते हुए दिल्ली के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर शहर के कई शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एडवांस पेमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आने पर राजनीतिक पहुंच वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इंदौर की व्यापारी फर्म दर्शन इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण ट्रेडर्स, चंचल ट्रेडर्स, श्रीकृष्णा ट्रेडर्स, पी. योगेशचंद एंड कंपनी, नाकोडा शुगर ब्रोकर, आगम ट्रेडर्स, राजेंद्र कुमार अजीत कुमार सर्वोदय चौक (बीना, मध्य प्रदेश) और महावीर किराणा भंडार के साथ एडवांस के नाम पर ठगी की गई। इन लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मेसर्स भूलेश्वर के प्रोपराइटर मितेश नाहटा और साजन शुगर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक साजन पांचपुते ने शक्कर उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस पेमेंट के रूप में दो करोड़ 61 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। फरियादियों की शिकायत पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुंबई से दिल्ली तक फ्लाइट में पीछा किया
इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी जांच और निगरानी के आधार पर मितेश नाहटा की लोकेशन का पता लगाया। मितेश पुणे में था और मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई से फ्लाइट के जरिए आरोपी का पीछा किया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मितेश ने बताया कि वह मेसर्स भूलेश्वर का प्रोपराइटर है और अपने साथी साजन के साथ मिलकर व्यापारियों को धोखे से शक्कर का झूठा भरोसा देकर एडवांस पेमेंट प्राप्त करता था।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच टीम ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक योजना बनाकर तेजी से कार्यवाही की। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपी साजन पांचपुते की तलाश जारी है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जानिये कौन है मितेश नाहटा
मितेश नाहटा महाराष्ट्र का राजनीतिक है जो राष्ट्रवादी नेशनल कांग्रेस (एनसीपी) अजीत पवार से जुड़ा है। वह पार्टी की यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रिसिडेंट है। वह महाराष्ट्र के जैन मायनॉरिटी इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड का वाइस चेयरमैन भी है। एनसीपी की यूथ विंग में ठाणे शहर का समन्वयक भी है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply