-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
महाकाल को राखी पूर्णिमा पर भस्मार्ती में लगने वाले सवा लाख लड्डू को बनाने का शुभारंभ
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 14 अगस्त को प्रातः भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी भी बनाई जा रही है।
इस वर्ष श्री महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, श्री विकास शर्मा , श्री मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डूओ का भोग अर्पित किया जा रहा है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply