खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर 26 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश भर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देश भर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय स्तर पर भी खेल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबॉल एवं हॉकी मैच होंगे। प्रत्येक जिलों में 26 से 31 अगस्त 2024 तक भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
आउट डोर एक्टीविटी
इन्डोर एक्टीविटीज
फन एक्टीविटीज
वॉक/रेस
बेडमिंटन
लेमन रेस/सेक रेस
व्हॉलीबाल
शतरंज
रोप जम्पिंग
हॉकी (पेनाल्टी शूटआउट)
बास्केटबॉल (3X3)
खो-खो
फुटबाल/ मिनी फुटबाल(3X3)
टेबिल टेनिस
लगोरी और लंगड़ी
टेनिस बाल क्रिकेट
रस्सा
प्लेंक चेलेन्ज
राष्ट्रीय खेल दिवस पर संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी खेल अकादमी के खिलाडी, प्रशिक्षक और प्रभारी अधिकारियों की टीम प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता करेंगे। हॉकी मैच का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान लिंक रोड भोपाल एवं बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबॉल का आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में किया जावेगा।
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये दुर्घटना विहीन सफर की ओर एक सार्थक प्रयास पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश के यातायात पुलिस निरीक्षक से आरक्षक स् - 26/12/2025
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 4 लाख 9 हजार 545 किसानों से 25 लाख 93 हजार 971 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क - 26/12/2025
Leave a Reply