-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
त्योहार के लिए पुणे-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन, 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी
त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने पुणे-गोरखपुर के बीच एक विशेष ट्रेन रोजाना चलाने का फैसला किया जो 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों पर भी इसका स्टापेज होगा। पढ़िये रिपोर्ट कहां-कहां रुकेगी।
रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01415 और 01416 पुणे व गोरखपुर-पुणे के मध्य 21-21 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
कहां कितने बजे पहुंचेगी जानें
गाड़ी संख्या 01415 पुणे से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से छह बजकर 50 मिनिट पर प्रस्थान कर, रात नौ बजकर 10 मिनिट पर इटारसी , सवा 11 बजे भोपाल पहुंचेगी और अगले दिन रात एक बजकर 25 मिनिट पर बीना पहुंचकर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम चार बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से पुणे स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से साढ़े पांच बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन सुबह आठ बजे बीना, दस बजकर पांच मिनिट पर भोपाल, दोपहर 12 बजकर10 मिनिट पर इटारसी पहुंचकर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन रात को सवा तीन बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। कोच कंपोजिशन में गाड़ी में दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, छह सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। गाड़ी के हाल्ट-रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply