Tuesday, 23 September 2025 7:35 PM adminNo comments
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की भाँति वर्ष में एक बार निकलने वाली श्री उमा माता की सवारी राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई।
सवारी के पूर्व सभा मण्डप में पूजन-अर्चन के पश्चात श्री उमा माता की पालकी नगर भ्रमण हेतु रवाना हुई। जैसे ही पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुँची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी अर्पित की। तत्पश्चात पालकी नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कर गई।
सवारी मार्ग में पालकी में विराजित श्री उमा माता जी की रजत प्रतिमा, डोल रथ पर गरुड़ पर विराजमान माताजी की पीतल प्रतिमा तथा भगवान श्री महेश के दर्शनों का श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु दर्शन हेतु उमड़े रहे।
सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुज कोट होते हुए क्षिप्रा तट पर पहुँची। यहाँ जवारे एवं संजा विसर्जन तथा पूजन सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँची और सम्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की लगन और अथक परिश्रम से ही देश के अन्न भंडार समृद्ध हैं। अन्नदाताओं का प - 23/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश आज एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर रहा है। प्रदेश के दो जनजातीय बाहुल्य जिलों में आज मेडिकल कॉलेजों का भूमि - 23/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय पीवी नरसिम्हा राव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के विकास और आर्थिक सु - 23/12/2025
Leave a Reply