-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सज्जन के सांप कहे जाने पर प्रेमचंद गुड्डू का पलटवार, कहा सट्टा-जुआ खिलाने व गांजा-भांग सप्लायर

इंदौर के दो नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। एक नेताजी ने शुक्रवार को सांप कहा तो दूसरे ने पुराने पुलिस रिकॉर्ड बताते हुए उन्हें सट्टा-जुआ व गांजा-भांग का सप्लायर बता दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को शुक्रवार को सांप कहा था तो आज गुड्डू ने वर्मा को सट्टा-जुआ खिलाने वाला बताया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और कांग्रेस नेता रहे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने रतलाम के आलोट में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेने के बाद पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा पर पलटवार किया है। गुड्डू ने उन्हें न केवल सट्टा-जुआ खिलाने वाला बल्कि कॉलेज में गांजा-भांग की सप्लाई करने वाला बताया और कहा कि इंदौर के जूनी इंदौर थाना में इसका रिकॉर्ड भी है। तब कांग्रेस ने उसे मीसा में बंद किया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को सज्जन सिंह वर्मा ने गुड्डू के निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर मीडिया को कहा था कि कांग्रेस सांप को भी दूध पिलाती है और सांप फिर भी काटता है तो गुड्डू अपना धर्म निभा रहा और कांग्रेस ने अपना धर्म निभाया। उन्होंने तंज कसा था कि प्रेमचंद गुड्डू को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया क्या राष्ट्रपति बना दें।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply