-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
PM व CM की विकास योजनाओं से भाजपा के पक्ष में माहौलः भूपेन्द्र सिंह
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज सागर में पत्रकारों के समक्ष प्रदेश भर में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 109 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की विकास योजनाओं और नीतियों को श्रेय देते हुए कहा कि इनसे ही भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बना है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों की यह बड़ी संख्या इस बात का संकेत है कि प्रदेश की अन्य सभी नगर निगमों नगर पालिकाओं व नगर परिषदों में हो रहे चुनाव परिणामों में भाजपा को शानदार सफलता मिलेगी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इसकी शानदार शुरूआत हो चुकी है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश की रतलाम नगर निगम में भाजपा से एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। 76 नगर पालिकाओं के 1795 वार्डों में चुनाव चल रहे हैं जिनमें से 12 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 255 नगर परिषदों के कुल 3828 वार्डों में से 94 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सागर नगर निगम में भी भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त होगी। आगामी 27 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह का सागर में रोड शो होगा जिसकी रूपरेखा भाजपा की संचालन समिति और पार्टी कार्यकर्ता तय कर रहे हैं।
मंत्री श्री सिंह ने प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस को खुरई विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषदों में प्रत्याशी नहीं मिल सके जिसके कारण उन्होंने सूची भी जारी नहीं की। हम सभी मिलकर खुरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का सफाया कर प्रधानमंत्री मोदी जी के कांग्रेस मुक्त भारत की संकल्प की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं से मिलकर बना सुविचारित संगठन है। इसमें व्यक्ति नहीं पूरा संगठन चुनाव लड़ता है और यही सागर नगर निगम के चुनाव परिणामों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सागर नगर निगम में भाजपा से 13 अभ्यर्थियों ने महापौर का टिकट मांगा था और अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के बाद शेष सभी दावेदार अपना पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को देकर भाजपा के चुनाव अभियान में जुट गए और उनमें से बहुत से सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने चुनाव के लिए कुशलता से व्यूह रचना बनाई है। हमारी संचालन समिति बनी है जिसमें सभी प्रमुख लोग हैं जो प्रतिदिन बैठते हैं। विभिन्न टीमें बनाकर उनके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, सम्मेलन चल रहे हैं। सागर भाजपा का अजेय गढ़ था और अजेय गढ़ रहेगा।
एक सवाल के जवाब में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम शीघ्र ही विकास-पत्र के माध्यम से विकास का विजन जनता के सामने रखेंगे। इसमें विकास की रूपरेखा होगी। जिसमें भविष्य के विकास की योजनाएं होंगी। परिचर्चा के माध्यम से नगर में सभी बुद्धिजीवियों, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स व उद्यमियों के साथ बैठकर तय किया जाएगा कि शहर के विकास के लिए और क्या-क्या आवश्यक है। वर्तमान के कार्यों के अलावा भविष्य के कार्यों का विजन डाक्यूमेंट भी इसमें दिखाया जाएगा
Leave a Reply