-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
PM के जन्मदिवस पर CM एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
PM मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। एक वैभवशाली, समृद्धशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माता, जिनके बिना अब दुनिया नहीं चल सकती, भारत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। ऐसे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और देश उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ता रहे, मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारी कामना है।
यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कही।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं वरिष्ठ नेता श्री माखन सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय भी इस कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर ने किया।
ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम हैं मोदी जीः शिवराजसिंह चौहान
चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषण या एक किताब में नहीं बांधा जा सकता। वे एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन को भारतमाता की सेवा में समर्पित कर दिया। मोदी जी साहस और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। छोटे से छोटे काम को खराब नहीं समझने वाले, महापुरुषों की जीवनी पढ़ने वाले, अपनी मां से ईमानदारी की शिक्षा ग्रहण करने वाले मोदी जी में ज्ञानपिपासा इतनी थी कि युवा नरेंद्र हिमालय की गोद में चले गए। लेकिन फिर सोचा कि हिमालय की कंदराओं में तपस्या करने से सिर्फ अपना भला होगा। इसके बाद उन्होंने देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ज्ञान, भक्ति और कर्म तीनों के त्रिवेणी संगम हैं मोदी जी। उनका जन्मदिवस कोई उत्सव के रूप में मनाए, यह उन्हें स्वीकार्य नहीं। लेकिन आप ईमानदारी से काम करेंगे, जनता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर देंगे, तो उनका जन्मदिवस मनाना सार्थक होगा। पार्टी ने सेवा कार्यों से इसको सार्थक किया है। वैक्सीनेशन के महाअभियान में कार्यकर्ता जुटे हैं, लोगों की जिंदगी बचाकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पौधे रोपे जा रहे हैं, स्वच्छता अभियान चल रहे हैं। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी और सरकार साथ हैं। प्रधानमंत्री जी जो वैक्सीन दे रहे हैं, यह हर नागरिक को लगे यही हमारा लक्ष्य है।
जनकल्याण और सुराज के लिए अभियान चलाएगी प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन और गवर्नेंस हेड के रूप में उनके 20 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि हम जनकल्याण और सुराज के लिए अभियान चलाएंगे। शासन के प्रत्येक विभाग जनता के कल्याण के कार्य करें, विकास के काम जनता को समर्पित किए जाएं। जनकल्याण की योजनाएं हों, मॉ, बहन, बेटियों का सम्मान हो या युवाओं को रोजगार हो सभी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्री चौहान ने कहा कि सुराज का मतलब है बिना लिये-दिये एक निश्चित समय सीमा में जनता को सेवाओं का लाभ देना। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। मैं भी उसी राह पर हूं। हमारे मंत्री, विधायक, सांसद, हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, दीनदयाल अंत्योदय समितियां, स्वास्थ्य स्वयंसेवक, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी सब सुराज के अभियान में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि सुराज को किसी समयसीमा में नहीं बांधा जा सकता, इसके लिए लगातार प्रयत्न करने की जरूरत है, सावधान रहने की जरूरत है। मेरा सभी से आग्रह है कि ईमानदारी से हर चीज जनता तक पहुंचे, इसके लिए जी जान से समर्पित हो जाएं। सजग और सचेत होकर सरकार और संगठन मिलकर सेवा और समर्पण के काम में जुट जाएं। समर्पण के भाव से प्रदेश के विकास में लगें, प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारा संकल्प है।
मोदी जी की प्रेरणा से देश भर में सेवा और समर्पण अभियान चला रहे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा पाकर भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण अभियान चला रहे हैं। म.प्र. में पार्टी 07 अक्टूबर यह अभियान चला रही है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रदेश के सभी जिलों में शुरू की गई इस प्रदर्शनी से आम लोगों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज मैं उन्हें अनंत बधाई देने के साथ ही ईश्वर से कामना करता हूँ कि उनका यश युगोंदृ युगों तक बना रहे।
मोदी जी ने सुधारा लोगों का जीवनस्तर
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेसकाल में गरीबी हटाओ का कोरा नारा दिया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना समेत कई गरीब हितैषी योजनाओं से आज देश के गरीबों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही श्री मोदी जी सबका साथ दृ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देकर लोगों का जीवन बदलने के काम में जुट गए थे और उन्होंने अपना सारा जीवन सेवा और समर्पण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गुड गवर्नेंस देने के साथ ही देश को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। सत्ता में किस तरह से सुशासन लाया जा सकता है, इसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने करके दिखाया है।
प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्री पंकज जोशी, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा विशेष रुप से सम्मिलित रहे।
पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, श्री विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला, श्री गौरव विश्वकर्मा, सुश्री राजो मालवीय, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री वीजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुश्री सरिता देशपांडे, श्री बसंत गुप्ता, श्री विकास विरानी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री अश्वनी राय, श्री जगदीश यादव, श्री आशुतोष तिवारी सहित पाटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply