-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
PM के जन्मदिन से बापू जयंती तक सेवा का अभियान चलाएगी भाजपा
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा का अभियान चलाएगी। इस अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर आयोजित किए जाने वाले सेवा कार्यों की पूरी योजना और रचना तैयार की है।
अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट के माध्यम से 75 लाख पौधे रोपेगा, जिसमें ढाई लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को सीधी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
संगठन पर्व में सक्षम बने बूथ
श्री शर्मा ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने प्रदेश में पार्टी के संगठन को न सिर्फ खड़ा किया, बल्कि उसे अपने परिश्रम से सींचा भी। ऐसे मनीषी कार्यकर्ता के जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी ने संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया और संगठन के विस्तार तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए कई अभियान किए। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए अपना समय दिया और कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। बूथों के डिजिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64634 बूथों में से 99 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो गए हैं। इस अभियान का लक्ष्य हर बूथ को सक्षम बनाना है क्योंकि सक्षम बूथ और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं।




Leave a Reply