-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
MP पुलिस में 7411 सिपाहियों की भर्ती के फिजिकल टेस्ट दीपावली के बाद, दो दिन बाद होना था टेस्ट
मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट दो दिन बाद 30 सितंबर से नहीं बल्कि अब दीपावली के बाद होगा। बारिश की वजह से फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव किया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश पुलिस में जीडी और रेडियो के 7411 सिपाहियों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट होना है। यह फिजिकल टेस्ट अभी 30 सितंबर, एक और दो अक्टूबर को आयोजित किया गया था लेकिन प्रदेश में हो रही बारिश के कारण इन तारीखों में बदलाव किया गया है। अब फिजिकल टेस्ट 18, 19 और 20 नवंबर को करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश देकर यह सूचना दी है और फिजिकल टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
गौरतलब है कि 2023 में मध्य प्रदेश में 7411 सिपाहियों के लिए भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। 2023 में इसकी लिखित परीक्षा हुई थी और मार्च 2024 में इसका परिणाम घोषित किया गया था। इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में एक लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था और मार्च से ही ये लोग इसकी तैयारी में जुटे हैं। मगर इस बार बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है और इसे ध्यान में रखते हुए 30 सितंबर से होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply