-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष पर छात्र से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग, नेम प्लेट पर कालिख पोती
मध्य प्रदेश के फार्मेसी कांउसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र के साथ मारपीट की जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने उनके इस्तीफे मांग को लेकर आंदोलन किया। न केवल उनके खिलाफ नारेबाजी की बल्कि उनके कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख भी पोत दिया। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन पर यह आरोप है कि अपने रजिस्ट्रेशन की समस्या को लेकर छात्र तुषार उनके पास गया था। मगर उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी तक दी गई। इस घटना का जब एनएसयूआई को पता चला तो शुक्रवार को
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में काउंसिल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने काउंसिल परिसर में संजय जैन के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी करते हुए नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि किसी संवैधानिक परिषद के अध्यक्ष द्वारा एक छात्र को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट करना और जान से मारने की धमकी देना न केवल शर्मनाक है, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply