-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पिकनिक मना रहे लोगों ने झाड़ियों में छिपे तेंदुए का वीडियो बनाया फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल
जंगली जानवर की एक्टिविटी को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने का कई बार बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है और वही कुछ शहडोल के पिकनिक मना रहे कुछ लोगों के साथ हुआ। झाड़ियों में छिपकर तेंदुए का वीडियो बना रहे इन लोगों के साथ जो हुआ उसका वीडियो वायरल हो गया है।
शह़डोल के मेडिकल कॉलेज के पास सोन नदी स्थित खतौली छोभा घाट में कुछ लोग रविवार को पिकनिक मनाने गए थे। वहीं एक तेंदुए झाड़ियों में छिपकर बैठा था। उसे देखकर पिकनिक मना रहे लोगों में कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाना शुरू कर दी। काफी देर तक वे वीडियो बनाते रहे और तेंदुए के वहीं बैठे रहने पर कुछ लोग और नजदीक से वीडियो बनाने के लिए बढ़ते गए तो तेंदुए ने हमला कर दिया।
पुलिसकर्मी सहित तीन घायल
वीडियो बनाते समय हमले में रेडियो पुलिस के सहायक पुलिस उप निरीक्षक नितिन समदड़िया सहित शहडोल के स्थानीय युवक आकाश कुशवाह व नंदिनी सिंह को तेंदुए ने घायल कर दिया। इनमें से एक व्यक्ति की गर्दन पर तेंदुए ने जबड़े से पकड़ लिया तो उसे बेहद चोटें आई हैं। हमले में नितिन, आकाश, नंदिनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।




Leave a Reply