दस साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताना भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को मुसीबत में डाल सकता है। अब दिग्विजय सिंह उन्हें कोर्ट में घसीटने जा रहे हैं। राव की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने क्या कहा और कमलनाथ की क्या रही प्रतिक्रिया, पढ़िये पूरी रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मुरलीधर राव ने एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह को ऐसा बयान दिया जो आज उनके लिए मुसीबत पैदा करने वाला साबित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राव ने पार्टी कार्यक्रम में दिग्विजय को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से कहा था कि दिग्विजय सिंह सबसे पहले उनके दोस्त हैं। उन्हें मुरलीधर राव के बयान पर कोर्ट जाना चाहिए।
मुरलीधर @murlidharrao001 क्या आप यही हैं? आपने मुझ पर जो आरोप लगाये हैं आप को अदालत में जवाब देना होगा। 1/n
*मुरलीधर बोले- दिग्विजय उग्रवादियों और पाकिस्तान के दोस्त:* BJP प्रदेश प्रभारी के बयान पर कमलनाथ बोले- दिग्विजय सबसे पहले मेरे दोस्त हैंhttps://t.co/TYDvzsIBkO
दिग्विजय सिंह ने ध्रुव सक्सेना-बलराम के नाम लेकर सवाल दागे दिग्विजय सिंह ने आज सुबह मुरलीधर राव को मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि आपने जो आरोप लगाए हैं, उनका जवाब आपको कोर्ट में देना होगा। दिग्विजय सिंह ने राव से कहा क्या आप ध्रुव सक्सेना, बलराम सिंह को जानते हैं। आपके साथ बैठे लोगों से पूछ लें कि ध्रुव सक्सेना कौन है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर एनएसए क्यों नहीं लगाया। आप में साहस हो तो शिवराज सिंह चौहान से पूछें कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं लगाया, उनकी जमानत क्यों होने दी। उन्होंने कहा कि आज देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद उनके समर्थक रवींंद्र साहू ने भोपाल के बागसेवनिया थाना में मुरलीधर राव के खिलाफ शिकायत भी सौंप दी है।
कमलनाथ ने राव के बयान की निंदा की आज कमलनाथ ने फिर मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह को लेकर मुरलीधर राव के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के दस साल मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दस साल प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे सम्मानित व्यक्ति पर इस प्रकार की भाषा का उपयोग करना निंदनीय है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटक - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अ - 04/12/2025
Leave a Reply