-
दुनिया
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
MP के उपचुनाव व झारखंड के विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारक सूची से BJP में पचौरी का नाम गायब, कांग्रेस में भी SC-ST व महिला कांग्रेस प्रमुख नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं का पार्टी में धीरे-धीरे वजन कम होता जा रहा है और कांग्रेस में जिनकी तूती बोलती थी, भाजपा में उनकी हालत भीगी बिल्ली जैसी हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम झारखंड विधानसभा चुनाव हो या मप्र के बुदनी-विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची से गायब है। पढ़िये चुनावों में ताजा हालातों पर एक विशेष रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं में शामिल कांग्रेस छोड़कर पार्टी ज्वाइन करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार राज्यसभा सदस्य रहे सुरेश पचौरी को झारखंड के विधानसभा चुनावों तथा मध्य प्रदेश के बुदनी-विजयपुर उपचुनावों की स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया है। केंद्रीय मंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके साथ भाजपा ज्वाइन करने वाले मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर तथा सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर उस समय कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले विधायक एंदलसिंह कंसाना को जरूर स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। मगर सिंधिया समर्थक ग्वालियर-चंबल संभाग के कई अन्य नेताओं इमरती देवी, बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नाम इस सूची में नहीं हैं।
झारखंड स्टार प्रचारकों में न पचौरी- न सिंधिया
वहीं, झारखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जो 40 नेताओं की सूची जारी की है, उसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता रहे सिंधिया और पचौरी दोनों के ही नाम नहीं हैं। झारखंड के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम जरूर शामिल किया गया है। मगर आदिवासी राज्य झारखंड में मप्र के आदिवासियों के बड़े नाम नाम जाने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे नेताओं को इस बार अलग-थलग कर दिया गया है।
कांग्रेस से भाजपा में गए नेता धुंधलके में
वैसे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य पूर्व के समय से ही धुंधलके में रहा है। पूर्व में दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह हो या चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी या प्रेमचंद गुड्डू, बालेंदु शुक्ला तो वहां से लौटकर दोबारा कांग्रेस में आ गए लेकिन एमएलए संजय पाठक से लेकर कमलनाथ सरकार को गिराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी, बृजेंद्र सिंह यादव, कमलनाथ समर्थक दीपक सक्सेना, अजय चौरे, सैयद जाफर, पचौरी समर्थक भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा जैसे नेता भाजपा में होने के बाद भी उनकी राजनीति सक्रियता पहले की तुलना में बहुत सीमित रह गई है। इनमें से कई का राजनीतिक भविष्य तो हाशिये पर चला गया है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम नहीं है जबकि उनके देवर बुदनी से प्रत्याशी हैं। यही नहीं स्टार प्रचारकों की सूची में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम, एनएसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जैसे नाम नदारत हैं। महिलाओं नेताओं में राजस्थान की सांसद संजना जाटव, विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे, रोशनी यादव व ऋचा गोस्वामी को शामिल स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics
Leave a Reply