NSUI का स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेष में मनाया जावेगा

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेष प्रवक्ता सुहृद तिवारी ने कहा कि दिनांक 09 अप्रैल 2021 को एन.एस.यु.आई का स्थापना दिवस आज प्रदेश की सभी जिला इकाईयों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा ।

सुहृद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी विष्वनेत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा 9 अपे्रल 1970 को छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकार दिये जाने हेतु छात्रों का पूर्ण और राजनैतिक संगठन एन.एस.यु.आई. NSUI का गठन किया गया  था । जिसके अन्र्तगत एक पृथक संविधान तथा ध्वज को भी आकार दिया गया । ध्वज का प्रथम भाग पष्चिम बंगाल छात्र परिषद तथा दूसरा भाग केरल छात्र संगठन से लिया गया । प्रथम हिस्से में भारतीय तिरंगा और उसके सफेद हिस्से में तीन केसरिया सितारे और दूसरा हिस्सा आसमानी नीले रंग में मषाल है । NSUI के गठन के बाद से ही आज तक छात्र छात्राओं की ज्वलंत समस्याओं के लिये संघर्षशील एवं अपने निहित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत रहा हैं ।एन.एस.यु.आई.के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेष कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाष जैन, महामंत्री राजीव सिंह,पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा, प्रदेष महामंत्री  एवं म.प्र.एन.एस.यु.आई.प्रभारी  अवनीष भार्गव,भोपाल जिला अध्यक्ष कैलाष मिश्रा,म.प्र.कांगे्रस सेवादल के ध्वज प्रभारी मुईनउद्दीन सिद्दीकीेेे एवं वरिष्ठ कांगे्रसजन ,एन.एस.यु.आई.के जिला अध्यक्ष आषुतोष चैकसे मेडिकल विंग प्रदेष समन्वयक रवि परमार,सोषल मीडिया प्रदेष समन्वयक अक्षय तोमर,सोहन मेवाड़ा,समर्थ समाधिया,आदित्य सोनी,आदर्ष ठाकुर तथा भव्य सक्सेना ,भोपाल के जिला पदाधिकारी कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहेगें । श्री  सुहृद तिवारी ने आगे बताया कि एन.एस.यु.आई. के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेष कांगे्रस कार्यालय षिवाजी नगर में प्रातः 10.00 बजे झण्डावंदन के साथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ होगा, संकल्प वाचन कर उपस्थित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी एवं कोरोना की नई गाईड लाईन का पालन कर, कोराना से बचाव हेतु मास्क वितरण, कोराना वारियर्स का सम्मान आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाऐगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today