MP विधानसभा चुनाव में इस बार राहुल नहीं प्रियंका कांग्रेस की कमान संभालेंगे, पढ़िये रिपोर्ट
Tuesday, 12 September 2023 12:36 AM adminNo comments
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी के हाथों में रहने के संकेत हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के बाद अब तीसरी दौरा मालवा के धार जिले में करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश की कमान संभालने के पीछे क्या है कारण, पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2018 में राहुल गांधी ने अपने हाथ में कमान संभाल रखी थी और उन्होंने मंदसौर गोलीकांड के कुछ महीने बाद वहीं से अपना चुनावी शंखनाद किया था। मगर इस बार राहुल गांधी मध्य प्रदेश से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अनुभव अच्छे नहीं होना बताया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में जहां उन्हें बुरहानपुर में पहले दिन ही व्यवस्थाएं गड़बड़ नजर आई थीं तो उनकी टीम के कुछ नेताओं के साथ पीसीसी के नेताओं के रवैये को लेकर भी उनकी नाराजगी कुछेक मर्तबा सामने आ चुकी है। मध्य प्रदेश में पहले दीपक बाबरिया फिर मुकुल वासनिक द्वारा राज्य के प्रभार से मुक्त किए जाने का हाईकमान से आग्रह कर खुद के लिए दूसरी जिम्मेदारी मांगी थी तो हाल ही में निवृत्तमान हुए प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी मध्य प्रदेश में अपने आपको समायोजित नहीं कर पा रहे थे। हालांकि राहुल गांधी ने अपने विश्वस्त महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां का प्रभारी बनवा दिया है। मगर राजनीतिक जानकारों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि अब वे खुद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय नहीं बने रहेंगे। राहुल गांधी की जगह इस बार प्रियंका राहुल गांधी के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा सक्रिय नहीं रहने की वजह से अब प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार-जीत का भार अपने कंधों पर लेती नजर आ रही हैं। जबलपुर में नर्मदा नदी की पूजा अर्चना के साथ प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया था और प्रियंका इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची थीं। अब उसी कड़ी में वे धार के मोहनखेड़ा में अगले महीने पांच अक्टूबर को पहुंच रही हैं। इस तरह प्रियंका मध्य प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लेकर उतर रही हैं, यह साफ होता दिखाई दे रहा है।
पूर्व उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राज भवन पहुँचे। राज भवन में उनका राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने पुष्प- गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज भवन के अन्य अधिका - 21/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा राज्य बन रहा है। फेड एक्सपो जैसे आयोजन स्थानीय उद्योगों और स्टार्ट-अप्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्री - 21/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को म.प्र. विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री - 21/11/2025
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विकसित मध्यप्रदेश@2047 के विजन को साकार करने में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें हर नागरिक की भूमिका होगी। बजट निर्माण मे - 21/11/2025
Leave a Reply