-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
MP में सीएम शिवराज का दूसरा बंगला रहने योग्य नहीं था तो गिराया, अब दो बंगलों का नया निवास बनेगा
मध्य प्रदेश में सरकार एक और मुख्यमंत्री निवास बनाने जा रही है। दूसरा मुख्यमंत्री निवास 74 बंगला दयानंद नगर में बनाया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्व से एक बंगला था। लोक निर्माण विभाग ने उनके बंगले को कंडम घोषित कर उसे गिराकर दो बंगलों को मिलाकर नया मुख्यमंत्री निवास बनाने का फैसला किया है।
लिंक रोड नंबर एक स्थित 74 बंगला में बी टाइप का बंगला नंबर 9 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है जो उनके पास काफी समय पहले से आवंटित है। उनके पड़ोस का बंगला बी-8 है जो पहले पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार चौहान के नाम से आवंटित था और इन दिनों मुख्यमंत्री चौहान के बंगले और बी-8 को मिलाकर एक बंगला बनाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में विधानसभा में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के लिखित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जवाब दिया है।
बी-8 रहने योग्य नहीं था तो गिराया
लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया है कि 74 बंगला का बी- 9 रहने योग्य नहीं बचा था और वह कंडम हो चुका था। उसे कलेक्टर के आदेश पर गिरा गया और निर्माण शुरू किया गया। इसकी लागत एक करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।




Leave a Reply