-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
MP में भारत जोड़ो यात्रा आने के पहले कांग्रेस में खलबली, कहीं फर्जी मंडलम-सेक्टर तो कहीं निष्क्रियता
कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने में मात्र दो सप्ताह बचा है लेकिन कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संगठनात्मक पदों की बंदरबाट से अजीबो-गरीब स्थिति बनने लगी है। कांग्रेस में जहां प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से जब जिलों में मंडलम-सेक्टर की सूची में शामिल नेताओं को फोन लगवाए जाते हैं तो पता चलता है कि वे वह व्यक्ति नहीं हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस को अब इंदौर जैसे शहर में संगठनात्मक निष्क्रियता का पता चल रहा है और उसके द्वारा पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।
भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आ रही है और यह तीन दिसंबर तक रुकेगी। अब तक कर्नाटक, तेलंगाना में यात्रा को मिली कामयाबी के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस इसे सफल बनाने की रणनीति में जुटी है लेकिन हाल ही में कांग्रेस में हुए संगठनात्मक चुनाव के बाद भी जमीनी स्तर पर मंडलम-सेक्टर में हुए घालमेल अब सामने आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तक को इसकी जानकारी अभी उस समय लगी जब जिलों में मंडलम-सेक्टर में से कुछ से फोन पर संपर्क किया गया। फोन लगवाए जाने पर पता चला कि जिन लोगों के नाम मंडलम-सेक्टर में लिखे हैं, वे वह व्यक्ति ही नहीं हैं। हालांकि इस बात को पूरी तरह से गोपनीय बनाए रखने का प्रयास किया गया लेकिन जब यह बाहर आई तो सुर्खियां भी बनीं। सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई।
युवा कांग्रेस भी अब जागी
भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के दो सप्ताह पहले युवा कांग्रेस की भी नींद खुली है। इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का 25 नवंबर को पहुंचने कार्यक्रम है लेकिन हाल में इंदौर के शहर के पदाधिकारियों की निष्क्रियता के बारे में पता चला। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को अध्यक्ष बने करीब 11 महीने हो चुके हैं और इंदौर जैसे महत्वपूर्ण शहर के पदाधिकारियों की निष्क्रियता की भनक तक नहीं लगी। भारत जोड़ो यात्रा के आने के पहले उन्होंने इंदौर शहर अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर कार्यकारिणी भंग कर दी है।




Leave a Reply