-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
MP में फिर एक टाइगर का शिकार, वन विभाग में हड़कंप
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भी एक टाइगर का शिकार करने की घटना हुई है जिसमें बाघ को करंट देकर शिकारियों द्वारा मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप व्याप्त है। टाइगर की मौत के असली कारणों का खुलासा मार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा लेकिन प्रथम दृष्टया शिकार की आशंका में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शहडोल सर्किल में मुड़ना नाला के पास एक बाघ का शव मिला है, जिससे वन महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। विन विभाग के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटनास्थल घुनघुटी वन परीक्षेत्र के बलवाई बीट में आता है और वन विभाग टाइगरों की लगातार मौतों की घटनाओं से सकते में आ गया है। फिलहाल बाघ की मौत किस वजह से हुई है, इसकी वजह संदेहास्पद बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिकारियों द्वारा करंट लगाकर बाघ को मारा गया है। हालांकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विभाग की जांच शुरू
बाघ की मौत की खबर लगते ही डॉग स्कवॉड की टीम को घटनास्थल पर भेजी जा रही है। पूरे मामले को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह बाजवा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाघ की मौत कैसे हुई, यह भी संदेहास्पद है। मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है और इसमें डॉग स्कवॉड की भी मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि जिस तरह से आए दिन बाघ की मौत हो रही है, उसने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं।




Leave a Reply