-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
MP में कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन, CM का आदेश
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को इस बार वेतन के लिए एक तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दीपावली की वजह से इस बार इसी सप्ताह यानी दीपावली के पहले सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपनी इस घोषणा की सूचना दी है। चौहान ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए इस फैसले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व आने वाला है और इसलिए सभी साथी कर्मचारी परिवार सहित दीपावली त्योहार को हर्षोल्लास व खुशहाली के साथ मनाएं। इसलिए इस माह का वेतन दीपावली के पूर्व देने का आदेश किया है। गौरतलब है कि दीपावली 24 अक्टूबर को है और सरकारी कर्मचारियों को वेतन महीने की पहली तारीख को मिलता है। दीपावली के चौथे सप्ताह में आने से कर्मचारियों की जेब खाली भी हो जाती है तो मुख्यमंत्री चौहान के इस फैसले से अब उनकी दीपावली हंसी-खुशी के साथ मन सकेगी।




Leave a Reply