-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
MP नर्सिंग काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता शिजू सेवा से बर्खास्त
MP नर्सिंग काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता शिजू सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. घोटाले के व्हिसलब्लोअर NSUI के नेता रवि परमार लंबे समय से कर रहे थे शिजु के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे.
मध्य प्रदेश के चर्चित नर्सिंग महाघोटाले की अब परतें खुल रही है। इसी कड़ी में अब नर्सिंग काउंसिल की तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनीता शिजू के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि नर्सिंग घोटाले की जांच के बीच उन्हें सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। सुनीता के खिलाफ NSUI विशेषकर नर्सिंग घोटाले के व्हिस्लब्लोअर रवि परमार लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक सीईओ एवं अधिष्ठाता गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल ने शुक्रवार को सुनीता शिजू तत्कालीन रजिस्ट्रार म.प्र. नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल एवं वर्तमान स्टाफ नर्स, चिकित्सा महाविद्यालय दतिया को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश किया है। नर्सिंग कौंसिल में पदस्थी के दौरान विभिन्न अयोग्य नर्सिंग महाविद्यालयों को मान्यता देने की जाँच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि शिजू मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल भोपाल में रजिस्ट्रार, के पद पर 22 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2022 तक पदस्थ थीं। रजिस्ट्रार नर्सिंग कौसिंल भोपाल के पद पर पदस्थ रहने के दौरान श्रीमती शिजू द्वारा नर्सिंग संस्थाओं की मान्यता प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता और पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं होना जाँच में पाया गया. गौरतलब है कि लंबे समय से सुनिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परमार पिछले तीन वर्षों से उनके खिलाफ अनिमितत्ताओं की शिकायत कर रहे थे। लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब सीबीआई जांच के बाद उन्हें आनन फानन में सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। परमार ने इनके नेम प्लेट पर कालिख भी पोती थी।




Leave a Reply