मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारियां दी हैं और इसमें सबसे अहम अनुराग जैन की है जिनके मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने की पिछले साल से अटकलें चल रही हैं। उन्हें भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब यह संभावना है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एकबार फिर छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया जाएगा। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस
भारत सरकार ने आज 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश कैडर के तीन अधिकारी शामिल हैं। 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति संवर्धन विभाग से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। जैन का पिछले साल मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में नाम चर्चा में रहा था क्योंकि 30 नवंबर 2022 को इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो रहे थे। मगर बैंस के रिटायरमेंट के अंतिम दिन 30 नवंबर को उनको छह महीने के लिए सेवावृद्धि दे दी गई और अब 30 मई को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला है। बैंस की सेवावृद्धि के छह महीने पूरे होने के पहले भारत सरकार ने आज तबादला आदेश जारी कर एकबार फिर संकेत दे दिए हैं कि जैन को फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी नहीं दी जाएगी। ऐसे में बैंस को फिर छह महीने की सेवावृद्धि मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
अलका व फैज भी पदस्थापनाओं में प्रभावित वहीं, आज के भारत सरकार के आईएएस अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश में 1990 बैच की अलका उपाध्याय भी प्रभावित हुई हैं। उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। इसी तरह मध्य प्रदेश कैडर के एक अन्य अधिकारी 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ' बेटियाँ ,' हमारी संस्कृति , संवेदना - 24/01/2026
HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति , परंपरा और राष्ट्र निर्माण में उ - 24/01/2026
Leave a Reply