MP के 186 MLA करोड़पति, भाजपा के 83 तो कांग्रेस के 78 फीसदी करोड़पति
Saturday, 21 October 2023 12:04 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश की वर्तमान विधानसभा में 230 में से 186 विधायक यानी 81 प्रतिशत करोड़पति हैं। विधायकों की संपत्ति का मूल्यांकन किया जाए तो औसतन हर विधायक के पास करीब 10.76 करोड़ की संपत्ति है। सबसे अमीर विधायकों में संजय पाठक, चैतन्य कश्यप और संजय शुक्ला हैं तो सबसे गरीब विधायकों में राम दांगोरे, उषा ठाकुर और शरद कौल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा जिसका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, उसके विधायकों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत है कि पांच में से चार विधायक करोड़पति है। कभी कांग्रेस में रहे पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक संजय पाठक सबसे ज्यादा 226 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं तो रतलाम से भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप 204 करोड़ और इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला 139 करोड़ रुपए की संपत्ति के आसामी है। मगर इसके ठीक विपरीत सबसे कम संपत्तिधारियों में शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर का नाम भी है जिनकी केवल सात लाख 35 हजार की संपत्ति है। सबसे गरीब विधायक राम दांगोरे हैं जिनकी संपत्ति 50 हाजर 749 रुपए की है और तीसरे नंबर पर गरीब विधायकों में शरद कौल हैं जिनके पास आठ लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति है। सालाना कमाई में मंत्री भूपेंद्र सिंह नंबर वन सालाना कमाई के मामले में भी विधायकों की करोड़ों की आय सामने आई है। सबसे ज्यादा कमाई मंत्री भूपेंद्र सिंह की रही जिन्होंने पांच करोड़ 76 लाख से ज्यादा की आय बताई है तो दूसरे नंबर संजय पाठक का नाम है। उन्होंने अपनी कमाई दो करोड़ 34 लाख 90 हजार दिखाई है। तीसरे नंबर पर सालाना कमाई करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम है और उन्होंने अपनी कमाई दो करोड़ 34 लाख 81 हजार से ज्यादा की बताई है।अमीर विधायक होने के बाद बावजूद कई ने बाजार से उधार ले रखे हैं जिससे उनकी देनदारियां भी काफी हैं। कांग्रेस के विधायक निलय डागा पर 54 करोड़ की देनदारियां हैं तो संजय पाठक पर 52 करोड़ और संजय शुक्ला पर 46 करोड़ की देनदारियां हैं।
टॉप टेन ज्यादा संपत्ति वाले विधायक
संजय पाठक- 226 करोड़
चैतन्य कश्यप- 204 करोड़
संजय शुक्ला- 139 करोड़
संजय शर्मा- 131 करोड़
निलय डागा- 127 करोड़
कमलनाथ- 124 करोड़
केपी सिंह- 73 करोड़
विशाल पटेल- 69 करोड़
सुदेश राय- 67 करोड़
दिव्यराज सिंह- 62 करोड़
टॉप टेन कम संपत्ति वाले विधायक
राम दांगोरे- 50 हजार
उषा ठाकुर- सात लाख
शरद कौल- आठ लाख
मनोज चावला- 10 लाख
डॉ. हीरालाल अलावा- 10 लाख
सीताराम- 11 लाख
कल्पना वर्मा- 14 लाख
उमाकांत शर्मा- 16 लाख
विपिन वानखेड़े- 20 लाख
प्रहलाद लोधी- 21 लाख
टॉप टेन देनदारी में डूबे विधायक
निलय डागा- 54 करोड़
संजय पाठक- 52 करोड़
संजय शुक्ला- 46 करोड़
सुरेंद्र पटवा- 36 करोड़
संजय शर्मा- 30 करोड़
भूपेंद्र सिंह- 19 करोड़
जीतू पटवारी- 9 करोड़
डॉ. मोहन यादव- 8 करोड़
दिव्यराज सिंह- 6 करोड़
सुदेश राय- 6 करोड़
टॉप टेन सालाना आय वाले विधायक
भूपेंद्र सिंह- 5 करोड़ (संपत्ति 46 करोड़)
संजय पाठक- दो करोड़ (संपत्ति 226 करोड़)
कमलनाथ- दो करोड़ (संपत्ति 124 करोड़)
संजय शुक्ला- दो करोड़ (संपत्ति 139 करोड़)
संजय शर्मा- दो करोड़ से कम (संपत्ति 130 करोड़)
आलोक चतुर्वेदी- दो करोड़ से कम (संपत्ति 30 करोड़)
लखन घनघोरिया- डेढ़ करोड़ से ज्यादा (संपत्ति आठ करोड़)
बृजेंद्र रघुवंशी- एक करोड़ से ज्यादा (संपत्ति 26 करोड़)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से मध्यप्रदेश में पीपीपी - 03/12/2025
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है।अभी तक मध्यप्रदेश में लगभग 5करोड़ 57लाख गणना पत्रकों का ड - 03/12/2025
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर भोपाल में बुधवार को गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न धर - 03/12/2025
Leave a Reply