-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
MP के लिए दिल्ली में कांग्रेस की खिचड़ी, 2023 चुनाव के लिए ऐसा बन सकता है फार्मूला

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दिल्ली में कांग्रेस की खिचड़ी पक रही है जिसमें चुनाव के पहले संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले पकवाने के रूप में निकलकर आ सकते हैं। इसीलिए दिल्ली में इसी सप्ताह चार बड़े नेताओं की एक बैठक होने जा रही है जिसमें विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक फार्मूला मिल सकता है। आईए आपको बताएं क्या पक रही कांग्रेस में खिचड़ी।
सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में तैयारी के साथ उतरने की रणनीति बनाने में जुटी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की एक बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल, पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं के अलावा कुछ अन्य नेताओं के भी वहां पहुंचने की संभावना है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को सीएम चेहरे के साथ मैदान में उतरने के लिए कमलनाथ के नाम पर मोहर लगाई जाने की संभावना के साथ प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी युवा चेहरे को देने पर विचार हो सकता है। वैसे सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस ने होर्डिंग लगाकर प्रदेश में कमलनाथ का नाम का ऐलान कर दिया है। इन होर्डिंग को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे ख्याली पुलाव बताया है। हालांकि दिल्ली की इस बैठक को लेकर अभी कोई भी नेता पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
जयप्रकाश की मंशा सभी नेताओं के साथ बैठकर फैसले हों
मध्य प्रदेश कांग्रेस में 2020 में सरकार के हाथ से निकल जाने के बाद नेताओं के बीच सही मायने में पटरी नहीं बैठ पा रही है। सरकार चले जाने के बाद कांग्रेस दिग्गजों के बीच मतभेद तेजी से उभरे हैं। हालांकि अब कांग्रेस के नए प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल प्रदेश के सभी नेताओं के बीच समन्वय बनाकर काम करने की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के पहले संगठन की बागडोर बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। जयप्रकाश अग्रवाल की मंशा है कि मध्य प्रदेश के सभी बड़े नेता जब एकसाथ बैठे तब ही कोई फैसले हों।
कार्यकारिणी में बदलाव का इंतजार
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी परिवर्तन को लेकर करीब एक महीने से चर्चा है जो भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश से जाने के बाद से चली आ रही है। मगर प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल के सभी नेताओं को साथ बैठाकर इसे अंतिम रूप दिए जाने की कोशिशों के कारण अब तक यह आकार नहीं ले सकी है। अभी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव, सचिव की भरमार है और इनकी संख्या की सही सही जानकारी संगठन में किसी जिम्मेदार के पास नहीं है।
Leave a Reply