Category Archives: Uncategorized

महिला आईएएस अधिकारी को शिक्षक 50 हजार रिश्वत देने पहुंचा, महंगा पड़ा दांव

छतरपुर जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह परिहार को एक निलंबित शिक्षक विशाल अस्थाना 50 हजार रुपए की रिश्वत देने पहुंचा था और उसका यह दांव उलटा पड़ गया। महिला अधिकारी ने पुलिस को बुलाकर उसे रिश्वत की राशि के साथ सुपुर्द कर दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

नर्स के साथ चुंबन लेने वाले डॉक्टर की मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय में एक डॉक्टर की पदस्थापना विवादों में घिरती नजर आ रही है। यह डॉक्टर वही हैं जिनका कुछ साल पहले उज्जैन में पोस्टिंग के दौरान एक नर्स के साथ चुंबन का वीडियो वायरल हुआ था और उसके बाद उन्हें राज्य सरकार ने शाजापुर में ट्रांसफर कर दिया गया था। दो दिन के भीतर ही तबादला आदेश निरस्त भी हो गया। पढ़िये रिपोर्ट।

रेलवे भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: आरआरबी मुंबई के चेयरमैन-सीईओ समेत 10 अन्य दोषी, पांच साल की जेल

रेलवे भर्ती परीक्षा 2010 की सहायक स्टेशन मास्टर व सहायक लोको पायलट परीक्षा पेपर लीक मामले में मुंबई रेलवे भर्ती बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष सतेंद्र मोहन शर्मा-असन मंगरौल रेल विकास निगम के सीईओ सहित दस आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई। आरोपियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास सहित सात लाख 87 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

आखिरकार शिवराज सरकार के चमचमाते सितारों को हटाने के डेढ़ महीने बाद मिली पोस्टिंग

मध्य प्रदेश में भाजपा की डॉ. मोहन यादव सरकार के अस्तित्व में आने के बाद पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के विश्वस्त अफसरों को फेरबदल में हटाया गया था लेकिन उन्हें अभी तक पोस्टिंग नहीं दी गई थी। रविवार को अवकाश के दिन इनमें से करीब आधा दर्जन अधिकारियों को यादव सरकार ने काम सौंप दिया है लेकिन कार्य आवंटन में इन अधिकारियों को लूप लाइन वाली पोस्टिंग दी गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

उज्जैन में आईआईटी सेटेलाइट टाउन के लिए मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणराज्य के 75वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में आयोजित परेड समारोह को संबोधित करते हुए आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली चढ़ने वाले अमर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर एवं अन्य सभी संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आईआईटी सेटेलाइट टाउन के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।

पहचानें, सरकारी अस्पताल या ब्यूटी पार्लर, देवास का एक वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैदानी अधिकारियों के अनुचित व्यवहार को लेकर कड़े फैसले लिए जा रहे हैं लेकिन अभी भी प्रशासनिक अमले व अन्य सरकारी कर्मचारियों में अनुशासन के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश के देवास के सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है जिसमें महिला कर्मचारी किसी ब्यूटी पार्लर में होने वाली गतिविधियों की तरह काम करती दिखाई दे रही हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

उज्जैन में मुख्यमंत्री निवास, रजिस्ट्रार रेसिडेंस का कायाकल्प कर बनाया जा रहा सीएम हाउस

मध्य प्रदेश में अब दो मुख्यमंत्री निवास होंगे। राजधानी भोपाल के अलावा उज्जैन में भी सीएम हाउस बनाया जा रहा है जो विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को नया रूप देकर तैयार हो रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा बीजेपी ज्वाइन करेंगे, लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

मध्य प्रदेश के एक और आईपीएस अधिकारी ने भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान किया है। ये आईपीएस अधिकारी हैं पुरुषोत्तम शर्मा। उन्होंने मध्य प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की। पढ़िये रिपोर्ट।

अयोध्या में फिर से राम के पहुंचने के दूसरे दिन कूनो में चीता ज्वाला ने दिया तीन शावकों को जन्म

देश से विलुप्त हुए चीता के 52 साल बाद फिर अफ्रीका-नामीबिया से पुनर्वास कराए जाने के बाद अब तक तीन बार मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया है। अयोध्या में राम के सालों बाद फिर पहुंचने के बाद दूसरे दिन ज्वाला मादा ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

मोहन यादव सरकार की पहली प्रशासनिक सर्जरी, राजौरा से गृह छिना पर तीन अफसरों का काम मिला

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अपने दूसरे महीने के कार्यकाल में पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा से गृह विभाग छीनकर उन्हें तीन अधिकारियों के काम सौंप दिए गए हैं। दर्जनभर अधिकारियों को सरकार ने स्थानांतरित कर नए प्रभार सौंपे हैं लेकिन इनमें अभी भी जनसंपर्क आयुक्त से हटाए गए मनीष सिंह व मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए मनीष रस्तोगी जैसे अधिकारियों के पास कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today