Category Archives: bhopal news

6 अगस्त को हितग्राहियों को पीले चावल देकर करेंगे घर-घर आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिये केन्द्र सरकार के द्वारा अनेक प्रभावी एवं कारगार कदम उठाते हुए गरीबों एवं आमजन के कल्याण हेतु कई जनहितेषी योजनाओं की घोषणा कर क्रियान्वयन भी किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज देकर बडी राहत देने का काम किया है। आगामी 7 अगस्त को इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री भोपाल के 2 लाख 70 हजार लगभग हितग्राहियों को अन्न उत्सव के माध्यम से लाभ देंगे।

चंद्रा सर्वटे मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग की कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष अजय शाह द्वारा महिला विंग का गठन कर श्रीमती चंद्रा सर्वटे को मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

गुरु हरकिशन के प्रकाश उत्सव पर पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

सिखों के आठवें गुरु, गुरु हरकृष्ण जी का प्रकाश पर्व  बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया । मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित आनलाईन कार्यक्रम में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल इंदौर के विद्यार्थियों द्वारा कोई बोले राम राम…..सतगुरु की सेवा सफल है…. आदि गुरुवाणी के शब्द गायन किये गए । कीर्तन और भाषण  द्वारा गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया गया ।

शराब कांड की जिम्मेदार सरकार जारी करे श्वेत पत्र- अर्चना जायसवाल

मध्यप्रदेश के मंदसौर, मुरैना, इंदौर सहित कई जिलो में जहरीली शराब पीने से हुई मौतो पर कांग्रेस ने  शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल ने शिवराज सरकार से मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

मंत्री को ’’भारत एक खोज’’ किताब भेंट करने गए कांग्रेस नेता को पुलिस ने थाने भेजा

वर्तमान में आसमान छू रही महंगाई के लिए मोदी सरकार की बजाए देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताने वाले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पं. नेहरू की लिखी पुस्तक ‘‘भारत एक खोज’’ भेंट करने उनके निवास पहुंचे कांग्रस के सचिव मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफतार कर टीटी नगर थाने भेज दिया।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय- भोपाल की ओर से श्री सलीम अल्लावाले और साथी, भोपाल द्वारा ‘तबला वादन’ तथा श्री दिलीप मासूम और साथी, भोपाल द्वारा ‘राजस्थानी लोक गायन’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल-  

नर्सिग होम एक्ट का उल्लंघन कर पैदा की सैकड़ों फर्जी अस्पताल: कांग्रेस

नर्सिंग होम एक्ट का खुला उल्लंघन कर भ्रष्टाचारी और लुटेरे सीएमएचओज ने पूरे प्रदेश में एक-एक दो-दो कमरे के अस्पतालों को मान्यता देकर प्रदेश भर में महामारी में भारी लूट में सहभागिता की है । प्रदेश सरकार ने इस कालिख से हाथ साफ करने के लिए भोपाल में 10 और पूरे प्रदेश में लगभग 60 अस्पताल बंद करके इस बात पर पर्दा डालने की चेष्टा की है ।

नीट एक्जाम में ओबीसी को 27 और ईडब्लूएस को 10 प्रश आरक्षण ऐतिहासिक कदम: पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीट एक्जाम में ओबीसी के उम्मीदवारों को 27 प्रतिशत एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का जो निर्णय लिया है, वह इन वर्गों के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं पिछड़ा वर्ग की ओर से, प्रदेश की 52 फीसदी आबादी की तरफ से इस निर्णय का स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह बात प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखिलावन पटेल ने रविवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सारंग की सद्बुद्धि के लिए खेड़ापति हनुमान के दरबार में विशेष यज्ञ

प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने आज छोला स्थित खेड़ापति श्री हनुमान मंदिर में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला के विधायक विश्वासा सांरग की सद्बुद्धि के लिए विशेष यज्ञ कराया। इसमें पुरोहितों के दल ने मंत्रोच्चार करते हुए आहूतियां दीं।

बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिला भोपाल अरेरा मंडल द्वारा आज बालगंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर 1100 क्वाटर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today