Category Archives: bhopal news

विधान सभा मानसून सत्र सोमवार से

मध्यप्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2021 तक चलेगा । विधान सभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने सत्र के सुचारु संचालन हेतु रविवार, 8 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12.00 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है ।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज भोजपुरी साहित्य अकादमी की ओर से श्री विनोद मिश्र, सतना द्वारा ‘ठुमरी गायन’ एवं सुश्री संयुक्ता शर्मा, सतना द्वारा ठुमरी गायन आधारित ‘कथक’ नृत्य की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/f_eF2VYdWY4 और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/4152821294844543/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

अन्न उत्सव में हितग्राही बग्गी से पहुंचे, तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शनिवार को राजधानी भोपाल की 270 राशन दुकानों पर 2 लाख 70 हजार हितग्राहियों को राशन दुकानों से अन्न वितरित किया गया। सभी राशन दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्न उत्सव में शामिल हुए हितग्राहियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उदबोधन सभी ने सुना।

ग्वालियर, चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ता आमजन की मदद में लगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्वालियर एवं चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने शासन, प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं को आगे आकर आमजन की मदद करने की बात कही।

वनमाली जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विमर्श

हिन्दी साहित्य जगत के महत्वपूर्ण कथाकार स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ की 109 वीं जयंती पर पुण्य स्मरण: वनमाली जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व रंग के अंतर्गत रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में वनमाली सृजन पीठ, भोपाल एवं मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर वनमाली जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सार्थक रचनात्मक विमर्श किया गया।

मप्र से युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली संसद घेराव के लिये रवाना होगें

 देश में मोदी सरकार की जनविरोधी नितियो के खिलाफ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीवी श्री निवास के नेतृत्व में 5 अगस्त गुरूवार को दिल्ली में संसद घेराव करेगी जिसमें मध्यप्रदेश के अलावा सभी राज्यों से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर युवा संसद घेराव करने पहुचेगे.

अरूणा सक्सेना इंडियन सोसायटी ऑफ रिमोट सेंसिंग की मप्र चैप्टर अध्यक्ष नामित

इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईएसआरएस) के 9 सदस्यीय मध्यप्रदेश चैप्टर की नवनियुक्त अध्यक्षा डॉ. अरूणा सक्सेना ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे इस पद के लिए आगामी 2 वर्षो के लिए नामित की गई हैं।

रीवा पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने वरिष्‍ठ अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्‍य में मउगंज थाना पुलिस ने नौ क्विंटल 52 किलो गांजे के साथ चार तस्‍करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जायसवाल, इंदौर शराब कांड में जान गवा चुके शिशिर चौधरी के निवास पर पहुंची

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल मंगलवार को इंदौर शराब कांड में अपनी जान गवा चुके युवक स्व. शिशिर चौधरी के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंची ।  जायसवाल ने मृतक के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना… एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की एवं दोषी लोगों पर सख्त कारवाई करने की मांग की.

शिवहरे पन्ना जिले के मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का प्रभारी नियुक्त

राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने एडवोकेट सुशील शिवहरे को पन्ना जिले का मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today