Category Archives: bhopal news

पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे बीजेपी नेता

इंदौर में विश्व प्रसिद्ध पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। शर्मा से मुलाकात करने वहां भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

पीएम मोदी ने मन की बात में इंदौर, दतिया और मंडला की चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरा बच्चा अभियान में मध्य प्रदेश के दतिया जिले में किए गए प्रयोग की सराहना की। कुपोषण के लिए दतिया जिले में संगीत का सहारा लिए जाने को अच्छा प्रयास बताया। मंडला जिले के अमृत सरोवर को भी पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम में अच्छी पहल बताया तो इंदौर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में इंदौर में ह्यूमन चैन से भारत का नक्शा बनाए जाने को सराहा गया।

सेठिया का खेलों के विकास, खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान

”पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक, वरिष्ठ पत्रकार, खेल पत्रकारिता के पुरोधा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय महेंद्र सेठिया का मध्य प्रदेश में खेलों के विकास और खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान है।”

भोपाल में 7.3 मिलीमीटर बारिश, 15 जिलों में वर्षा दर्ज

मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल शहर में 7.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां इस साल औसत से 60 फीसदी से ज्यादा वर्षा रिकाऱ् की जा चुकी है।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति के अजय मालवीय संयोजक बने

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति घोषित कर दी है। इसका संयोजक अजय मालवीय को बनाया है।

प्रभारी सुरेश यादव एवं गुड्ड राठौर को बनाया गया है। इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सोंपे। इस अवसर पर कैलाश बैगवानी,अजय गुप्ता नानू, प्रदीप जैन, राजू खटीक, देवेन्दर प्रजापति, राहुल पुरोहित आदि उपस्थित थे।

मंत्री सारंग ने रचा कीर्तिमान, 1.12 लाख बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को रिकॉर्ड 1 लाख 12 हज़ार बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत 13 वर्षों से नरेला विधानसभा में आयोजित किये जा रहे देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव में प्रत्येक वार्ड में हज़ारों बहनों ने मंत्री सारंग के दोनों हाथों में रक्षासूत्र बांधे।

पुलिस को देख फरार बदमाश भागा,डॉक्टर ने दबोचा

उज्जैन के जिला चिकित्सालय में आज जीआरपी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार चल रहा वारंटी चीना नामक बदमाश पुलिस को देख भागने लगा. इस पर किसी काम से अस्पताल पहुंचे जीआरपी के सिविल ड्रेस पहने जवान आरोपी के पीछे भागे।

सरकारी सेवा में रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने की सिफारिश की है। अभी 62 साल रिटायरमेंट आयु सीमा है जबकि सीधी भर्ती नहीं हो रही है और हर महीने सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।

आत्म-निर्भर प्रदेश बनाने में महायज्ञ सिद्ध होगा रोजगार दिवस कार्यक्रमः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बेरोजगारी की दर सबसे कम है। हमारे प्रयास है कि धीरे-धीरे प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाया जाए। किसी भी युवा को मध्यप्रदेश की धरती पर निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं, यहाँ शिक्षा भी मिलेगी और रोजगार भी। शासन का संकल्प है कि हर माह विभिन्न कार्यक्रमों से लगभग ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने सपत्निक ने की माता विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने माँ विंध्यवासिनी से मध्यप्रदेश और देश की उन्नति, विश्व के कल्याण और हर घर-आँगन, सुख, समृद्धि, आनंद से भरे रहने और सबके मंगल की प्रार्थना की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today