Category Archives: bhopal news

सीएम चौहान ने एक बच्ची की फीस भरने के निर्देश दिए तो कठपुतली वालों को विज्ञापन का काम दिलाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्ट्रीट वेंडरों (पथ विक्रेताओं) से सीधी बात करते हुए उनके परिवारजनों से भी परेशानियां जानीं। भोपाल के जहांगीराबाद के एक स्ट्रीट वेंडर की बच्ची की स्कूल की फीस भरने के लिए कलेक्टर को कहा तो कठपुतली का नृत्य दिखाने वाली मंडली को जनसंपर्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं के विज्ञापन का काम दिलाया।

रीवा- रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाई

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रीवा-रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल दोनों दिशाओं में 24 दिसंबर तक अपने निर्धारित दिन, समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी। इससे पूर्व इस गाड़ी को दिनांक 24 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया था।

कुशीनगर एवं गरीबरथ एक्सप्रेस में लिनन की सुविधा शुरू

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की रेल यात्रा के दौरान सुविधा हेतु निम्न 07 गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में 28 अगस्त से लिनेन आपूर्ति बहाल की गई है। 28 अगस्त से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सं0 22537/22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, 15018/15017 काशी एक्सप्रेस एवं 15065/15066 पनवेल एक्सप्रेस तथा 29 अगस्त 2022 से गाड़ी संख्या 15027/15028 मौर्य एक्सप्रेस में लिनेन आपूर्ति प्रारंभ हो गई है।

सारी दुनिया को एकपरिवार मान कर करें कार्य : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अध्यात्म हमारा मूल्य है, मैं जो भी कर पाता हूँ उसका आधार अध्यात्म ही है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। अद्वैत वेदांत ही सब कुछ है। भागवत का सार है प्रेम और प्रेम का मूल एकता है।

जनता से परस्पर संवाद कर सरकारी योजनाएं पहुंचाएं: विष्णुदत्त शर्मा

जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत का आशीर्वाद दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हमारी केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। योजनाओं का लाभ सही तरीके से नीचे स्तर तक पात्र लोगों को मिले इसकी जिम्मेदारी हमारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की है। महापौर और पार्षद जनता से परस्पर संवाद कर उन तक सरकार की योजनाएं पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

आरएसएस के मालवा प्रान्त कार्यवाह बने विनीत नवाथे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के मालवा प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे अभी सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में यह फैसला लिया गया।

गुना के अर्शदीप के दो विकेट, हार्दिक के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत जीता

एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मैच में आज पाकिस्तान को भारत ने पांच विकेट से हरा दिया। हार्दिक पंडया के हरफनमौला प्रदर्शन से गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए तो बल्ले से भी 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। वहीं, भारत की इस जीत में मध्य प्रदेश के गुना के क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की भूमिका भी खास रही और उन्होंने गेंदबाजी में पाकिस्तान के शादाब व नवाज के विकेट लेकर विरोधी टीम को दो झटके दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने वाराणसी में पौधा लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान आज प्रातः सर्किट हाउस परिसर, वाराणसी में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने फायकस का पौधा लगाया।

मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग से ट्रेनों का मार्ग बदला

लखनऊ रेल मंडल के मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है जिसके कारण कुछ यात्री रेलगाड़ियों के मार्ग को बदला गया है। इसमें भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी हैं।

मुदित अग्रवाल श्री दुर्गा उत्सव राम बारा समारोह समिति के अध्यक्ष बने

भोपाल शहर की श्री दुर्गा उत्सव रामबारात समारोह समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुदित अग्रवाल को नया अध्यक्ष बनाया गया। शहर की इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा विगत 6 दशकों से श्री राम बारात समारोह मना रही है। इसकी एक आवश्यक बैठक श्री माता की मडिया जनकपुरी में हुई जिसमें गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today