Category Archives: bhopal news

& पिक्चर्स की मैजिकल लव स्टोरीः दशहरा के दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

इस दशहरा प्यार का पवित्र और दिल छू लेने वाला एहसास करने के लिए तैयार हो जाइए, जहां ‘सत्यप्रेम की कथा’ की जादुई जोड़ी एंड पिक्चर्स पर अपना शानदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रही है। इस अनोखी मैजिकल लव स्टोरी में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ताजातरीन, दिलकश और टैलेंटेड जोड़ी लीड रोल्स में हैं, जो 24 अक्टूबर को रात 8 बजे आपके अंदर रोमांस की कशिश जगाने आपके स्क्रीन्स पर आ रहे हैं, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर। देखना न भूलें।

सोनी मैक्स पर जल्द ही होगा ‘आदिपुरुष’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

आदिपुरुष प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे शानदार कलाकारों के अभिनय वाली महान गाथा है और यह फिल्म टेलीविजन पर शनिवार, 21 अक्टूबर को शाम सात बजे सिर्फ सोनी मैक्स पर रिलीज़ के लिए तैयार है। आप अभी से अपने डेली कैलेंडर में तारीख और दिन नोट कर लें और देखना नहीं भूलें।

फ़ेसिस ऑफ़ अमेज़नः फेस्टिवल सीज़न में विक्रेताओं को असाधारण अनुभव प्रदान कर रहे अमेज़नियन रोहित दास

जैसे ही फेस्टिवल सीजन शुरू होता है, अमेज़ॅन इंडिया अमज़ोनियंस  की भावना का जश्न मनाता है जो इन्नोवेट करते हैं, नेतृत्व करते हैं और दूसरों को अधिक ऊचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। फेस्टिवल सीज़न के दौरान हमारे ग्राहकों और सैलरस के लिए एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के पीछे सैकड़ों और हजारों चेहरे हैं। इस समर्पण में सबसे आगे हैं रोहित दास, मैनेजर – सेलिंग पार्टनर सपोर्ट, जिनकी इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अमेज़ॅन मार्केटप्लेस पर विक्रेताओं को असाधारण सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता किसी से पीछे नहीं है।

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के ऐलान के साथ पार्टियों में भगदड़, कांग्रेस सूची आने के बाद बागी ‘सुर’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों में बागी सुर तेज हो गए हैं। कांग्रेस में रविवार को 144 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कई सीटों पर बागियों ने तेवर दिखाते हुए इस्तीफे दे दिए और कुछ ने दूसरी पार्टियों का दामन थामकर कांग्रेस को सबक सिखाने की चुनौती तक दे डाली है। भाजपा में अभी भी बगावत थमी नहीं है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में बाप-नाना-दादा घसीटे जा रहे, भाजपा ने बाप कहा तो कांग्रेस नाना-दादा पर पहुंची

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बाप-नाना-दादा तक नेता जा रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर तंज किए जा रहे हैं कि बाप का पैसा है, जो वादे करना है करें, बाद में देना तो है नहीं तो कांग्रेस शिवराज सरकार में योजनाओं में बांटी गई राशि को लेकर कह रही है कि क्या वह पैसा उनके नाना-दादा का था। पढिये रिपोर्ट।

MP विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी चयन सर्वे किनारे, पट्ठावाद-रिश्तेदारों को टिकट मिले, 144 की सूची जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन नौ बजकर नौ मिनिट पर 144 (1+4+4=144) प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सूची देखकर कोई भी कह सकता है कि पार्टी ने जिस तरह प्रत्याशी चयन के लिए कई महीनों पहले से जो कराए थे, वे किनारे रखकर अपने वालों मतलब पट्टों व अपने रिश्तेदारों को छांट-छांटकर टिकट बांट दिए। इससे नेता शोक में डूब गए और कुछ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

जी स्टूडियो-रॉय कपूर फिल्मस की आने वाली एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगी शाहिद के साथ पूजा हेगड़े

ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित रोशन एंड्रयूज की आगामी एक्शन थ्रिलर में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी शामिल होंगी। इस अनूठी एक्शन थ्रिलर की साज़िश को बढ़ाते हुए, अभिनेत्री पूजा हेगड़े को मुख्य महिला के रूप में चुना गया है। यह शाहिद कपूर और निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ उनका पहला सहयोग है।

BSP की चौथी सूची आई तो INC की सूची का इंतजार और आगे बढ़ने के आसार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाने के बाद कांग्रेस को छोड़कर अन्य दलों के प्रत्याशियों की सूचियां लगातार जारी हो रही हैं। बसपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है लेकिन कांग्रेस की सूची के रविवार को नवरात्र के पहले दिन आने की संभावना नहीं है और इसके लिए इंतजार का समय बढ़ने के संकेत हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

हत्या में सजा पा चुका कैदी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है और पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था है और इसके बावजूद भोपाल के हमीदिया अस्पताल से सेंट्रल जेल का कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. अब तक फरार कैदी का पता नहीं चला है.

डबरा से MLA सुरेश राजे के खिलाफ दिग्विजय के बंगले पर नारेबाजी, नाराज हुए दिग्विजय

कांग्रेस में विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है लेकिन मौजूदा विधायकों में से कुछ का विरोध हो रहा है। ऐसे ही एक विधायक डबरा से सुरेश राजे के खिलाफ दिग्विजय सिंह के बंगले पर नारेबाजी हुई तो दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today