Category Archives: व्यापार

आज 293 अंक बढ़कर 35 हजार 208 पर बंद हुआ

बम्‍बई शेयरबाजार का संवेदी सूचकांक आज 293 अंक बढ़कर 35 हजार 208 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 97 अंक वृ़द्धि के साथ 10 हजार 716 हो गया।

नीति आयोग का आईबीएम के साथ करारः समय पर फसल उत्पादन की जानकारी देगा

नीति आयोग ने कम विकसित जिलों के किसानों को फसल उत्पादन अनुमान की समय पर जानकारी देने के लिए आईबीएम के साथ एक करार किया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत

जीएसटी परिषद ने जीएसटी नेटवर्क को सरकारी स्वामित्व में बदलने को मंजूरी दी

वस्तु और सेवाकर परिषद ने जीएसटी नेटवर्क के ढांचे के स्वामित्व में परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। अब इसे सरकारी स्वामित्व में लाया जाएगा। परिषद की 27वीं बैठक की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करते

कैम्ब्रिज एनालिटका पर डाटा लीक मुद्दे की जांच जारी रहेगी

सरकार ने कहा है कि कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी द्वारा अपना कारोबार बंद करने की घोषणा के बावजूद वह डाटा लीक मामले की जांच का काम जारी रखेगी। ब्रिटेन स्थित डाटा एनालिटिका कंपनी एक राजनीतिक सलाहकार कंपनी भी है। उस पर फेसबुक के आठ करोड़ 70 लाख यूजर्स का डाटा लीक करने का आरोप है।

भारत ने समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात में 13 दशमलव छह आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है

भारत ने समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात में 13 दशमलव छह आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष के पहले दस महीनों के दौरान लगभग 36 हजार करोड़ रुपये का समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात हुआ। इसमें पहले के मुकाबले 10 दशमलव 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

भारत और चीन के बीच नाथू ला सीमा के जरिए आपसी व्‍यापार फिर शुरू हो गया है

भारत और चीन के बीच नाथू ला सीमा के जरिए आपसी व्‍यापार फिर शुरू हो गया है। डोकलाम गतिरोध के कारण पिछले साल नाथू ला के जरिए केवल दो हफ्ते तक ही कारोबार हो पाया था।

2022 तक 40 लाख नये रोज़गार का लक्ष्‍य

सरकार ने नई दूर संचार नीति-राष्‍ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 का मसौदा जारी कर दिया है। नई नीति से 2022 तक 40 लाख नई नौकरियां पैदा करने के साथ दूर संचार क्षेत्र में 100 अरब डॉलर का निवेश भी होगा। इससे प्रत्‍येक नागरिक को 50 एमबीपीएस की ब्रॉड बैंड स्पीड सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सभी ग्राम पंचायतों को 2020 तक एक जीबीपीएस और 2022 तक 10 जीबीपीएस ब्रॉड बैंड से जोड़ने का लक्ष्य है।

एक डॉलर 66 रूपये 66 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज दो सौ 28 अंक के उछाल के साथ 35 हजार एक सौ 98 पर खुला। कुछ देर पहले यह 210 अंक की वृद्धि के साथ 35 हजार 179 पर था।

भारत और नेपाल आपसी व्‍यापार संधि की समीक्षा करने पर सहमत हो गए हैं

भारत और नेपाल आपसी व्‍यापार संधि की समीक्षा करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों की अन्‍तर सरकारी समिति की पिछले सप्‍ताह काठमांडू में हुई बैठक मेंव्‍यापार, पारगमन और अनाधिकृत व्‍यापार पर नियंत्रण पाने पर फैसला हुआ।

जीएसटी के रूप में सरकार को 41 हजार करोड़ रुपये प्राप्‍त हुए हैं

वर्ष 2017-18 के दौरान वस्तु और सेवा करजीएसटी के रूप में सरकार को 41 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसे पिछले वर्ष पहली जुलाई से लागू किया गया था। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगस् 2017 से इस वर्ष मार्च की अवधि के दौरान जीएसटी के अंतर्गत कुल सात लाख 19 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today