Category Archives: मध्य प्रदेश

मंत्री शर्मा ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सपत्निक शिवालयों में शिव का अभिषेक किया और प्रदेश की समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। शर्मा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शिवभक्तों के साथ शिव बारात और अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

रायपुर : अधिक आमदनी के लिए अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहण जरूरी

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा राज्यभर में तेंदूपत्ता संग्रहण की तैयारी तेजी से जारी है। इस तारतम्य में कल दुर्ग वन वृत्त स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया।

सचिन अतुलकर के जूते पहनकर शिवलिंग को पैर लगाने का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारियों की मीट में उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर विवादों में घिर गए हैं। अतुलकर ने एक नृत्य नाटिका में हिस्सा लिया है जिसमें वे शिवलिंग की आराधना करते दिखाई दे रहे हैं।

घर घर पोस्टर चुपकाने की शुरुआत आज से आरिफ मसूद ने की

सविधान बचाएंगे हम कागज नहीं दिखाएंगे” NO NRC, NO CAA, NO NPR इस स्लोगन को घर-घर चुपकाने ने की शुरुआत आज विधायक आरिफ मसूद ने की दलित बस्ती बापू कालोनी राजधानी पेट्रोल पम्प के सामने जिंसी रोड जहागीरा बाद से शुरुआत हुई.

रामबाई आरोपों का खंडन करें, वर्ना मानहानि का दावा करूंगा: गोविन्द सिंह

सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि ”पथरिया की बसपा विधायक रामबाई ने मेरे विरूद्ध जो बयान दिया है वह पूर्ण रूप से असत्य, तथ्यहीन एवं अमर्यादित है। या तो वे अपने इस बयान का खंडन करें अन्यथा मैं उनके विरूद्ध मानहानि का प्रकरण दर्ज कराऊंगा।”

महंत रामदास पर हुआ बलात्कार का मामला दर्ज

छतरपुर के जानेमाने संकट मोचन मंदिर के महंत रामदास पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में आरोपी महंत रामदास उर्फ गुंडा बाबा फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

मोटर बोट-क्रूज पर झील में पुलिस अफसरों के परिवारों ने की मस्ती

बड़ी झील में पुलिस अधिकारियों के परिवारों ने मोटरबोट-पैडल बोट और क्रूज पर मस्ती की। झील के पानी पर बोट में लाइफ जैकेट पहनकर पुलिस अधिकारियों के परिवार जनों ने उठती लहरों के बीच नाव चलाई। सेल्फी ली।

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई को

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदाता-सूची का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

मंत्री तोमर ने किया ग्रामीण राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रायसेन जिले के ग्रामीण अंचल में पहुँचे। उन्होंने राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री तोमर ने ग्राम बनगंवा में राशन वितरण में लापरवाही पाये जाने पर दुकान को निलंबित करने तथा संबंधित दो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों और एक नापतौल निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये।

हर पंचायत मुख्यालय में खुलेंगी गौ-शालाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि गौ-वंश के संरक्षण के साथ ही गौ-शालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आय वृद्धि का साधन बनें, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने वचन-पत्र के इस वादे को पूरा किया है। कमल नाथ आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरहर में 30 लाख रुपये लागत की आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today