Category Archives: मध्य प्रदेश

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम चरणबद्ध लागू किया जायेगा: डॉ. चौधरी

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि शासकीय स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं कक्षा की परीक्षाएँ बोर्ड की तर्ज पर शुरू कर दी गई हैं। कॉपी-चैकिंग, निरंतर निरीक्षण, अभिभावक संवाद जैसे नवाचारों से स्कूली शिक्षा में काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

विदेशी मदिरा की ऑनलाइन बिक्री नहीं होगी

वाणिज्यिक कर मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को विदेशी मदिरा की बिक्री ऑनलाइन नहीं की जायेगी। नई आबकारी नीति में विदेशी मदिरा के वेयरहाउस से दुकान तक परिवहन के परमिट ऑनलाइन प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है।

धार में तेंदुुुए के हमले से बच्चे की मौत

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेरु घाट पर चने के खेत में माता-पिता के साथ सो रहा आनंद पिता मंजराव खराड़ी उम्र 7 वर्ष को तेंदुए ने हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रात्रि 10 से 11 के बीच की है माता पिता द्वारा बताया गया है कि तेंदुए द्वारा हमला किया गया था। हमले में जानवर द्वारा बच्चे का एक पैर और मुंह को बुरी तरह से नोच दिया और पैर खा गया।

सीएम के सलाहकार मिगलानी के पुत्र की अंत्येष्ठि

मुख्यमंत्री कमलनाथ के सलाहकार आरके मिगलानी के सुपुत्र दिवंगत गौतम मिगलानी की अंतिम यात्रा रविवार 23 फ़रवरी को उनके दिल्ली स्थित निवास R 7 ग्रीन पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी से शाम पांच बजे निकली। ग्रीन पार्क कॉलोनी एक्सटेंशन स्थित मुक्तिधाम में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राम मंदिर निर्माण कार्य में सरकार से कोई अनुदान नहीं लेंगे

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ग्वालियर में कहा कि राम मंदिर का निर्माण जनता से एकत्रित किए गए पैसों से किया जायेगा। ट्रस्ट, सरकार से कोई भी अनुदान नहीं लेगा। साथ ही उन्होंने देश के सभी राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को राम मंदिर निर्माण कार्य में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया।

बीमारी छुपाने से नहीं इलाज से ठीक होती हैः भूपेंद्र गुप्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा भोपाल में बजट पर एलआईसी जैसी संस्थाओं के निजी करण को लेकर दिए गए वक्तव्य को भ्रामक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सवाल किया है कि सिन्हा किस आधार पर कह रहे हैं कि पॉलिसी होल्डर अब शेयर होल्डर हो जाएगा । जो पालिसी होल्डर की देनदारियां हैं क्या वे निजीकरण के बाद भी पूरी होगी और उसके भुगतान के लिए कौन फैसले करेगा? सिन्हा को यह बताना चाहिए की क्या सरकार ने बीमा कानून बदल दिया है या पॉलिसी होल्डर को शेयर होल्डर मानने की वैधानिक व्यवस्था कर दी गई है ?

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर धाम में किया अभिषेक

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को छिंदवाड़ा में भगवान शंकर के मंदिर पातालेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

चिकित्साकर्मी अपनी सोच और रवैये में परिवर्तन लाएं : कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि चिकित्सक और चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मचारी अपनी सोच और रवैये में परिवर्तन लायें, जिससे चिकित्सा की नई तकनीकों और संसाधनों का मानव हित में बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा की भावना से किया जाना चाहिए। कमल नाथ छिन्दवाड़ा में जिला चिकित्सालय परिसर में 42 करोड़ 36 लाख रूपये लागत के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों के स्टॉफ क्वाटर्स के 80 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कर चिकित्साकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

निजी क्षेत्र के सहयोग से लिखेंगे पर्यटन विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट के समीप तामिया में सेरेन्डिटीपिटी लेक्स एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निजी क्षेत्र के सहयोग से पर्यटन विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जायेगा।

वयोवृद्ध बारासिंघा की स्वाभाविक मृत्यु

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वयोवृद्ध बारसिंघा 20 फरवरी को देर शाम मृत पाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में कान्हा टाईगर रिजर्व से सात बारासिंघा वन विहार लाये गये थे, जिनकी संख्या सात से बढ़कर सत्रह हो गई थी। उक्त मादा बारासिंघा की मृत्यु उपरांत वर्तमान में वन विहार में सोलह बारासिंघा मौजूद है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today