Category Archives: मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक दल की शाम को बैठक, अाज सीएम की शपथ के संकेत

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की सोमवार को शाम छह बजे बैठक होने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाम को ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ हो जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में कार्यवाहक मुख्यमंत्री की वजह से निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति होने की वजह से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला किया है।

मप्र के आईएएस ने दिया एक दिन का वेतन

कोरोना वायरस प्रभावितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश के कैडर के आईएएस अधिकारियों ने एक-एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। यह राशि उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का फैसला किया है। आईएएस एसोसिएशन की ओर से ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी गई है।

कोरोना वायरस से सेंसेक्स 2300 गिरा, 45 मिनिट के लिए बंद

कोरोना वायरस का सेंसेक्स पर भी लगातार असर पड़ रहा है। दो दिन के बाद आज सुबह जब खुला तो अचानक 2300 अंकों की गिरावट आ गई। इससे बाजार में लगभग आठ लाख करोड़ का लोगों को नुकसान हुआ। इतनी बड़ी गिरावट के कारण सेंसेक्स को 45 मिनिट के लिए बंद किया गया।

नोवेल कारोना वाइरस (COVID-19) की रोकथाम के लिए आवश्यक निरोधक उपाय

नोवेल कारोना वाइरस (COVID-19) की रोकथाम के लिए आवश्यक निरोधक उपाय….(क्लिक करें)

राज्यपाल ने कुलपतियों को अवकाश के दिए निर्देश

राज्यपाल लालजी टंडन ने समस्त कुलपतियों को निर्देशित किया है कि शैक्षणिक कार्य में सलंग्न समस्त स्टॉफ के लिए 31 मार्च तक अवकाश घोषित करें। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय अपने प्रशासनिक दायित्वों और अन्य आवश्यकताओं के दृष्टिगत व्यवस्था करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि जब तक आवश्यक नहीं हो , एक दूसरे से नहीं मिला जाये।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, भोपाल

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, भोपाल……(क्लिक करें)

नोवल कोरोना बायरस (COVID-2019) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना बायरस (COVID-2019) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

जनता कर्फ्यू में सड़कों पर सन्नाटा, शराब दुकानों को छोड़कर बाजार बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का देशभर में सकारात्मक परिणाम रहा। पूरे दिनभर सड़कें सुनी रहीं। ट्रेनों का आना-जाना बंद रहा और हवाई सेवाएं भी बंद रहीं। नगर वाहन सेवा तथा दूरस्थ अंचलों को जाने वाले वाहन भी सड़कों पर कम निकले। जनता कर्फ्यू का समाज के हर वर्ग ने पालन कर कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश दिया।

कोरोना के इलाज में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की हौसला अफजाई का आभार: डॉ. श्रीवास्तव

आज देश भर में लोगों ने अपने घरों से कोरोना के इलाज में लगे और अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तालियां,घन्टे आदि बजाकर अभिनंदन, स्वागत के साथ हौसला अफजाई की है। इससे प्रदेश ही नही देश भर के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह वर्धन हुआ है। इनमें खुशी का माहौल बना है। कोरोना वायरस अभी दूसरे स्टेज में है। इसको देखते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भोपाल और जबलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटेवि मरीज मिले

कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक पॉजिटेव मरीज भोपाल और जबलपुर में रविवार को मिले। जबलपुर में चार मरीज पहले मिल चुके हैं। इन्हें देखते हुए उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों को आइसोलेट किया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today