Category Archives: मध्य प्रदेश

गेहूँ का समर्थन मूल्य पर उपार्जन एक अप्रैल से

प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन एक अप्रैल 2020 से प्रारम्भ किया जाएगा। पूर्व में उपार्जन 25 मार्च से 22 मई 2020 तक किया जाना निर्धारित था। प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये कई जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसलिये उपार्जन प्रारम्भ करने की तिथि को 25 मार्च से बढाकर एक अप्रैल 2020 किया गया है।

कोविद – 19 महामारी से निपटने कलेक्टर्स को सौंपे नियुक्ति के अधिकार

प्रदेश में कोविद-19 महामारी से निपटने के लिये तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ‘अपॉइन्टमेंट हेल्थ ऑफिसर इन इमरजेंसी’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर के अनुमोदन से कर सकेंगे।

नोवल कोरोना वायरस पर प्रतिदिन जारी होगा बुलेटिन

मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकें। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रतिदिन अद्यतन स्थिति पर बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिये हैं। यह बुलेटिन सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक म ीडिया पर जारी किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का इस्तीफा

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने लगभग आधी रात को यह इस्तीफा लिखा और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भेजा।

राज्यपाल ने शिवराज को दिलायी मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सुश्री उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कमल नाथ से मुलाकात

मध्यप्रदेश में करीब 17 दिन चले राजनीतिक ड्रामे का सोमवार को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पटाक्षेप हो गया। शिवराज सिंह चौहान द्वारा शपथ लेने के लिए राजभवन में सादे समारोह में शपथ ली गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे थे।

पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन वर्मा ने कोरोना से लडने दिया 1 माह का वेतन

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रशासन को सहयोग करने हेतु मध्यप्रदेश से पहले जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपना 1 माह का वेतन प्रशासन को देने का निर्णय लिया है।

कोरोना वायरस में लॉक डाउन का पालन नहीं करने पर प्रकरण दर्ज

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भोपाल में किए गए लॉक डाउन में भी संस्थानों को खोले जाने पर प्रशासन द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने शुरू कर दिए गए हैं। एेसे प्रतिष्ठानों के मालिकों/संचालकों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके हैं और लगातार कार्रवाई जारी है। दोपहर तक अयोध्या नगर, कोलार, ईंटखेड़ी और अशोका गार्डन थानों में ये मामले दर्ज किए गए।

कमल नाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात, भरोसा दिलाया फिर ताकत के साथ लौटेंगे

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को ही भोपाल लौट रहे हैं। भोपाल आने के पहले उन्होंने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताया। भाजपा की साजिश से सरकार कैसे गिरी और उसमें अपने लोगों ने भाजपा का कैसे साथ दिया, सभी बिंदुओं के बारे में सोनिया गांधी को अवगत कराया।

डिंडौरी में तीन बच्चे आग में जिंदा जले

डिंडौरी के बरगांव में आग में तीन बच्चे जिंदा जलकर मर गए। घटना डिंडौरी के थाना गाड़ासरई की है।

बताया जाता है कि शंभूसिंह बट्टी और सूरज सिंह बट्टी नाम के भाइयों के खेत में झोपड़ी है। सोमवार को दोपहर में उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिसमें चार और पांच साल की दो बच्चियों तथा दो साल के एक बच्चे की आग में जलने से मौत हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today