Category Archives: मध्य प्रदेश

जब वैक्सीन नहीं आ जाता तब कोरोना के साथ जीने की आदत डालना होगीः रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस का वैक्सीन नहीं आ जाता तब तक उसके साथ जीवन जीने की आदत डालना होगा। इसके लिए योग और प्राणायाम करना होगा। बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह सलाह दी।

चतुर्वेदी का जमकर विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी। अजय सिंह ने कहा चौधरी राकेश चतुर्वेदी को कांग्रेस ने टिकट दी तो वो देंगे इस्तीफा। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने भी किया अजय सिंह की बातों का समर्थन। बाद में भिंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी किया राकेश चतुर्वेदी का विरोध। इस्तीफे की दी धमकी। भोपाल में कमलनाथ ने रायशुमारी के लिए बुलाई थी कांग्रेस की बैठक।

पूर्व सांसद प्रेमचन्द गुड्डू को कारण बताओ नोटिस

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद प्रेमचन्द गुड्डू द्वारा सांवेर उपचुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के उपर प्रिंट एवं सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रेमचन्द गुड्डू को 7 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण दिए जाने के लिए कहा गया है

लॉकडाउन-4 के नियमों का पूरा पालन किया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में लॉकडाउन-4 के नियमों का पूरा पालन किया जाए। सभी जिलों को इस संबंध में गाइड लाइन भिजवा दी गई है। लॉकडाउन-4 में दी गई छूटों के कारण लोग अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलेंगे अत: अब सावधानियां और अधिक जरूरी है। लोगों की यह मानसिकता न बने कि कोरोना खत्म हो गया है। मास्क पहनना, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना, कहीं भी भीड़ न होने देना आदि सुनिश्चित किया जाए। ऐसा न करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचायेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा ली गई वीसी में कहा कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। केन्द्र द्वारा लक्ष्य को वर्ष 2024 के स्थान पर वर्ष 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, तद्नुसार योजना का पुनर्निधारण कर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।

मंत्री से लिकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुलाकात

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से आज सुबह मध्यप्रदेश लिकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा। डॉ. मिश्रा ने सदस्यों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी माँगों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया जायेगा।

पदक विजेता खिलाड़ियों से खेलवृति के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने पर राज्य शासन द्वारा खेलवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों से खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2020 निर्धारित की गई है।

महाराष्ट्र से आये 60 हजार से अधिक श्रमिकों को भेजा सीमावर्ती राज्य की सीमा तक

लॉकडाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या मे उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने के इच्छुक मजदूर, बड़ी बिजासन (सेंधवा) से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। विगत 12 मई से अभी तक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1351 बसों से 60 हजार 795 श्रमिकों को उनके सीमावर्ती राज्य की सीमा तक निःशुल्क भेजा गया है। भेजने के पहले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के साथ ही उन्हें भोजन-पानी और मास्क भी निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।

मप्र सरकार को डालमिया सीमेंट ने दी आधुनिक मशीन

डालमिया भारत सीमेंट कम्पनी द्वारा मध्यप्रदेश सरकार को एक अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध कराई गई है, जो कोरोना के विरूद्ध जंग से लड़ने में अहम भूमिका निभायेगी। कम्पनी के एमडी एवं सीईओ श्री महेन्द्र सिंघी ने बताया कि यह मशीन , (नेक्सटैक्टर – 48S) साउथ कोरिया से कोरोना की जाँच के लिए विशेष प्रयासों से मंगायी गयी है। इस अत्याधुनिक मशीन को गाँधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के पंकज श्रीवास्तव को सौंप दी गई है।

इंदौर फाइव स्टार शहर, स्टार रेटिंग में मप्र दूसरे स्थान पर

केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज देश के 4374 शहरों में की गई स्टार रेटिंग प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा की, जिसमें मध्यप्रदेश के 18 शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं नगर निगम इंदौर ने अपने फाइव स्टार के मानक स्तर को बनाये रखा और यह देश के 6 फाइव स्टार शहरों में शामिल होने वाला प्रदेश का इकलौता शहर बनकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस प्रकार स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले 12 राज्यों में महाराष्ट्र प्रथम और मध्यप्रदेश द्वितीय स्थान पर रहा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today