Category Archives: मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बागली तहसील को जिला बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देवास जिले हाटपीपल्या में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवास जिले की बागली तहसील को जिला बनाये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने हाटपीपल्या में 96 हजार 800 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 2 हजार 540 करोड़ की माइक्रो सिंचाई परियोजना और 103 गाँव के लिए 241 करोड़ की नल-जल योजना को स्वीकृत करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी समारोह को संबोधित किया।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के लिए रोको-टोको कार्यक्रम

सरकार अब मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के लिए ‘रोको -टोको ‘ कार्यक्रम चलाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को चयनित स्वयंसेवी संस्थाए मास्क उपलब्ध कराँएगी और    संबंधित  से  20  रूपये प्रति मास्क की दर से राशि वसूल करेगी। 

छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने में प्रदेश अव्वल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के संकट ने सबसे अधिक छोटा-छोटा व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को प्रभावित किया लेकिन राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। इन्हें अपने रोजगार को चालू रखने और उसे बढ़ाने के लिए सहायता देने की योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश अव्वल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सब्जी का ठेला लगाने वाले, चाट की दुकान चलाने वाले, सिलाई कार्य से जुड़े वर्ग और चाय आदि की दुकान संचालित करने वाले लघु व्यवसायियों को योजना का अधिकाधिक लाभ दिया जाएगा ताकि ब्याज के बोझ से बचकर ये सभी अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें, परिवार की ठीक ढंग से गुजर बसर कर सकें। छोटा-छोटा व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

सरकार गिरने के पहले पलटने वाले प्रदीप जायसवाल, शिवराज के हुए

कांग्रेस की कमल नाथ सरकार में एकमात्र निर्दलीय मंत्री प्रदीप जायसवाल को शिवराज सरकार ने भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करते हुए निगम अध्यक्ष बना दिया है। प्रदीप जायसवाल ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता है। कमल नाथ ने उन्हें चार निर्दलीय विधायकों में से सबसे ज्यादा महत्व दिया और मंत्री बनाया।

उमा भारती के नजदीकी प्रद्मम्न सिंह लोधी भाजपा में लौटे, निगम अध्यक्ष बने

कांग्रेस के बड़ा मलहरा के विधायक प्रद्मुम्न सिंह लोधी एकबार फिर भाजपा में लौट आए हैं। लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नजदीकी बताए जाते हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज चल रही उमा के करीबी प्रद्मुम्न सिंह लोधी को भाजपा में लेकर उन्हें खुश करने की कोशिश की है।

शिवराज दस दिन में नहीं बांट सके मंत्रियों को विभाग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रिमंडल विस्तार में अपने कार्यकाल के सौ दिन लग गए और अब जिन मंत्रियों को उन्होंने अपने कैबिनेट में लिया है, उन्हें विभाग बांटने में दस दिन हो गए और फैसला नहीं ले सके हैं। पहले दिल्ली में वे भोपाल में मंत्रियों को विभाग बांटने की घोषणा कर आए तो ग्वालियर दौरे में वहां भी कल यानि रविवार को मंत्रियों के विभाग वितरण का फैसला होने का ऐलान कर दिया था।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं जू रविवार को रहेगा बंद

कोरोना संक्रमण के संभावित प्रसार की रोकथाम की दृष्टि से भोपाल कलेक्टर द्वारा रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन संबंधी आदेश के परिपेक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं जू रविवार को पर्यटन के लिये बंद रहेंगे।

भोपाल में रविवार को एक दिन का कंप्लीट लॉक डाउन

भोपाल में जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री अविनाश लवानिया द्वारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भोपाल जिले की राजस्व सीमाओं में एक दिन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सम्पूर्ण लॉक डाउन किया गया हैं | यह आदेश जुलाई माह के प्रति रविवार को लागू रहेंगे।

सभी के सहयोग से कोरोना को पराजित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। हम शीघ्र ही सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना को पूर्ण रूप से परास्त करेंगे। अस्पताल में कोरोना के इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर निरंतर नीचे जा रही है तथा हमारे प्रयास हैं कि कोरोना का हर मरीज स्वस्थ होकर घर जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today