Category Archives: मध्य प्रदेश

कलेक्टर्स को अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश

गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष निगरानी रखी जाये और प्रदेश में आने वालों की ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिये हैं।

गरीबों-मजदूरों के हित में संवेदनशीलता से कार्य करें : सुश्री ठाकुर

पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने भदभदा मार्ग स्थित पर्यटन भवन में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने म.प्र. पर्यटन विकास निगम के मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों से कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में गरीबों एवं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की हमारी कोशिश होना चाहिए। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता से उनकी मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मजदूरों के वेतन का भुगतान भी समय पर कराने के निर्देश दिए।

कांवरे ने बालाघाट में किया कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर कांवरे ने बालाघाट में कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया और वहां कि व्यवस्थाएँ देखी। कांवरे ने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कोरोना संक्रमण रोकने में नगरीय निकाय निभायें महत्वपूर्ण भूमिका

शहरों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में नगरीय निकाय महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी बनायें, जो मॉनीटरिंग और प्लान बनाने का कार्य करे। इसकी डेली रिपोर्टिंग हो। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

उमा भारती से सिंधिया ने की मुलाकात

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती से मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की । उमा भारती और सिंधिया के बीच चर्चा भी हुई और इसके बाद सिंधिया बागली व आगर मालवा के चुनावी दौरे पर निकल गए। उमा भारती ने इस मुलाकात के बाद कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी के कारण यह सब हो रहा है।

प्राची-क्रतिका को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दी बधाई

सीबीएसई बोर्ड 12 वी कक्षा में बेहतरीन अंक अर्जित करने वाली हुज़ूर विधानसभा की बेटियों को मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम सपीकर रामेश्वर शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया . ज्ञात हो कि सोमवार को आए परीक्षा परिमाण में रातीबड़ निवासी प्राची शर्मा पिता श्री हेमंत शर्मा ने 96 प्रतिशत एवं क्रतिका मनसुखानी ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए है . शर्मा ने बेटियों को बधाई देते हुए कहा की आप देश की गौरव है ख़ूब प्रगति करो और इसी तरह देश और अपने परिवार का नाम रोशन करते रहो .

प्यारे मिया प्रकरण की जांच हेतु SIT का गठन

प्यारे मियां द्वारा नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किए जाने के खिलाप जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें एक एसपी एक एएसपी, एक सीएसपी, एक डीएसपी सहित 6 थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।

ट्रांसफार्मर और मीटर का बेहतर प्रबंधन करें – ऊर्जा मंत्री तोमर

ट्रांसफार्मर और मीटर का बेहतर प्रबंधन करें। सभी वितरण कम्पनियों के स्टोर का निरीक्षण करवायें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा में दिये। श्री तोमर ने कहा कि मितव्ययता पर विशेष ध्यान दें।

देवरी कांग्रेस के 11 पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी के कांग्रेसजनों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हृदय से स्वागत है। ये एक परिवार है और आज से आप भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर इस परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। अपना परिवार ऐसा है जब मिलते है तो दूध में जैसे शक्कर मिल जाती है वैसे नए साथी भाजपा में आकर एक हो जाते है। अब हम सभी लोग एक टीम की तरह, मिलजुलकर देवरी विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today