Category Archives: मध्य प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव  एपी सिंह भी उपस्थित रहे ।

सागर संभाग के पंचायतों का जल सुरक्षा योजना बनायेगा जन अभियान परिषद

जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुंदेलखंड अंचल में भूजल संकट से प्रभावित सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले के 9 विकासखंडों यथा सागर, पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, बल्देवगढ़, पलेरा, अजयगढ़ एवं निवाड़ी में अटल भू-जल योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विकासखंडों के 672 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से ग्राम स्तरीय जल सुरक्षा योजना (वाटर सेक्‍योरिटी प्‍लान) तैयार करने का कार्य म.प्र. जन अभियान परिषद् को विभाग द्वारा सौंपा गया है।

सम्‍मान अभियान की शुभंकर ‘’गुड्डी’’ बनी जागरूकता की प्रतीक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुड्डी के शुभंकर को प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के लिये विकसित किया गया है। ‘गुड्डी’ एक 16 वर्षीय लड़की है। वह सामाजिक रूप से जागरूक है और अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत है। उसे सही और गलत की पहचान है। वह किसी के बहकावे में नहीं आती। गुड्डी का पात्र इस आशय से विकसित किया गया है कि हर 14 से 18 वर्ष की लड़की उस पात्र से अपनी तुलना कर सके।

भोपाल में किसान व उनके समर्थक देंगे करोंद मण्डी पर धरना

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ, विद्युत अधिनियम 2020 के खिलाफ व न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को गारंटी देने वाला कानून बनाने की मांग पर गत 56 दिनों से दिल्ली की सीमाओं को घेरकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी के साथ पूरे देश में जगह-जगह भी किसान आंदोलनरत है। मध्यप्रदेश में गत 1 जनवरी से ग्वालियर, रीवा, गुना, मुरैना, कैलारस, सबलगढ़ आदि स्थानों में किसान संगठन व अन्य संगठनों के लोग लगातार धरने पर बैठे है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में 21 जनवरी से भोपाल व आसपास के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय करोंद मण्डी में धरना प्रारम्भ कर रहे है।

शिवराज सरकार का अवैध उत्खनन को लेकर चरित्र उजागर: नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि वनपाल पर कार्रवाई करने से स्पष्ट हो गया है कि सरकार का चरित्र दोहरा है, सरकार की अवैध उत्खनन को लेकर नीति व नीयत स्पष्ट हो गई है।

मुरैना में 20 जनवरी को विशाल ‘किसान महापंचायत’

प्रदेश कांगे्रस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि बुधवार, 20 जनवरी को मुरैना में विशाल किसान महापंचायत आयोजित होगी। इस किसान महापंचायत में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों को संबोधित करेंगे। 

बैलट पेपर से आज यदि चुनाव को जाये तो भाजपा साफ हो जाएगी: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज छतरपुर में कृषि बिलों के विरोध में आयोजित विशाल किसान रैली में कहा कि आज यदि पूरे देश और राज्यों में बैलट पेपर से चुनाव हो जायें तो बी.जे.पी. साफ हो जाएगी| आजादी की लड़ाई में इनके एक भी व्यक्ति ने हिस्सा नहीं लिया| बी.जे.पी. में एक भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नहीं हैं जिसका वे नाम ले सकें|

प्रवासी भारतीय कवि रामा तक्षक का कविता संग्रह लोकार्पित

रामा तक्षक उन प्रवासी भारतीयों में से है जिन्होंने हिंदी भाषा और भारतीयता का परचम विदेशों में फहरा रखा है। वे न सिर्फ लिखते हैं बल्कि विश्वभर में लेखकों को इकट्ठा भी करते हैंए संगोष्ठीयों का आयोजन करते हैं और हिंदी के पक्ष में एक सक्रिय वातावरण बनाए रखते हैं। वे नीदरलैंड्स में विश्व रंग अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के राष्ट्रीय निदेशक हैं। भारतीयता के प्रति उनके इस आग्रह के चलते ही इस पुस्तक का नाम “जब माँ कुछ कहती मैं चुप रह सुनता” रखा गया है।

कांगे्रस द्वारा मुरैना में किसान महापंचायत

प्रदेश कांगे्रस कमेटी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन मंे 20 जनवरी को दोपहर मुरैना में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष कमलनाथ जी इस अवसर पर किसानों को संबोधित करेंगे। 

इंदौर की प्रिंसिपल चंडीगढ़ में सम्मानित

ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसियशन द्वारा शनिवार 16 जनवरी को चंडीगड़ में प्रिंसिपल मीट का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रिंसिपल एकत्रित हुई। इंदौरकी शिवानी डोखले भी मीट में शामिल हुई थीं जिसमें उन्हें यंगेस्ट बेस्ट प्रिंसिपल के रूप में भीष्म अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today