Category Archives: मध्य प्रदेश

CM मेधावी योजना के बाबू रमेश हिंगोरानी के ठिकानों पर लोकायुक्त की छह टीमों के छापे, जमीन-जेवर-निवेश के दस्तावेज मिले

मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री मेधावी योजना से जुड़े एक बाबू रमेश हिंगोरानी के यहां लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की छह टीमों ने बुधवार की सुबह एकसाथ छापे मारे। रमेश के घर बेहिसाब संपत्ति के रिकॉर्ड के अलावा बेशकीमती जेवर, निवेश, आलीशान शानोशौकत की वस्तुएं व महंगी वाहनों का जखीरा मिला है जिसका मूल्यांकन लोकायुक्त पुलिस करा रही है। पढ़िये आकूत संपत्ति के सरकारी बाबू के घर लोकायुक्त पुलिस ने क्यों की कार्रवाई।

राहुल के कमलनाथ के बंगले पहुंचने से MP के बदलेंगे समीकरण, जीतू की कार्यकारिणी का रास्ता होगा साफ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में दिल्ली के एक घटनाक्रम से समीकरण बदलने के आसार चर्चा में आ गए हैं। राहुल गांधी जब अचानक कमलनाथ के दिल्ली के बंगले पर पहुंच गए और दो घंटे चर्चा की। इस घटनाक्रम से मध्य प्रदेश कांग्रेस में जीतू पटवारी अटकी कार्यकारिणी का रास्ता भी साफ होने की संभावना दिखाई दे रही है तो महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में कमलनाथ नई भूमिका में भी नजर आ सकते हैं । पढ़िये हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

BJP नेताओं-उनके पोते, बेटे, भाई की दबंगई की घटनाएं आम, भोपाल में पूर्व पार्षद की महिला अधिकारी से बदतमीजी

मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं, उनके रिश्तेदारों की दबंगई की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बेटे, भाई, पोते के बाद मंगलवार को भोपाल में एक पूर्व पार्षद ने महिला अधिकारी के साथ बदतमीजी व गाली-गलौच की गई और जेसीबी की मशीन छीनकर धमकाते हुए सरकारी अमले को बैरंग लौटा दिया। पढ़िये हमारी रिपोर्ट में, कौन हैं ये पार्षद और उनके रिश्तेदार।

दीवाली और छठ पर रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेन, भोपाल रेल मंडल से जाएंगी आठ विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा दीवाली और छठ त्योहार पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है जिनमें से आठ विशेष ट्रेनें भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी। मुंबई और पुणे से यह ट्रेनें चलेंगी जो दानापुर,आसनसोल, अगरतला, बनारस, समस्तीपुर और प्रयागराज तक जाएंगी। पढ़िये भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें कब और किन-किन स्टेशनों से गुजरेंगी।

नक्सल प्रभावित बालाघाट में हॉकफोर्स कैम्प में DGP को पहचान देना पड़ी, ट्राय जंक्शन सीमा के कैम्प में डेढ़ घंटे

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मुरकुटडोल कैम्प में अचानक पहुंचे और डेढ़ घंटे तक वहां रहे। कैम्प में प्रवेश के लिए डीजीपी को अपनी पहचान बताना पड़ी तब उन्हें प्रवेश मिल सका। पढ़िये नक्सल प्रभावित क्षेत्र और ट्राय जंक्शन कैम्प में डीजीपी ने कैसे बिताया समय।

विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन में कन्याओं के पांव पखारे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलारा भी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल महा नवरात्रि पर्व पर राजभवन के कर्मचारियों के साथ परिसर स्थित मंदिर में कन्या-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

BJP में वरिष्ठ MLAs की तीखी टिप्पणियां, अपनी सरकार के काम से नाराजगी या असंतोष

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने करीब दस महीने हो गए हैं लेकिन वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी कम नहीं हो रही है। अपनी सरकार के कामों पर तीखी टिप्पणियां करते ये नेता, आलोचना के लिए कह रहे हैं या पार्टी के भीतर असंतोष की सुगबुगाहट का प्रतीक है। पढ़िये रिपोर्ट।

श्योपुर-निवाड़ी कलेक्टर को हटाया, ड्राइवर को औकात बताने वाले अधिकारी को फिर जिला मिला

मध्य प्रदेश के दो छोटे जिलों श्योपुर और निवाड़ी को गुरुवार को राज्य शासन ने नए कलेक्टर दे दिए हैं। इनमें से एक जिले में पहुंचे कलेक्टर को जिला बदलकर भेजा गया है तो दूसरे कलेक्टर को ड्राइवर को औकात बताने के नौ महीने बाद फिर मंत्रालय से बाहर निकालकर मैदानी पदस्थापना दी गई है। जानिये श्योपुर-निवाड़ी कलेक्टरों की पूर्व चर्चाओं के बारे में विशेष रिपोर्ट में।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today