Category Archives: मध्य प्रदेश

सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

खंडवा के सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। चौहान का दिल्ली के मेदांता में इलाज चल रहा था। नंदकुमार लंबे समय से बीमार थे। चौहान की पार्थिव देह दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी लाई गई और वहाँ से बुरहानपुर ले जाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने स्व. नंदू भैया को सहज, सरल और मिलनसार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प की कड़ी में आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में स्वर्गीय श्री नंदकुमार चौहान की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने आज करंज का पौधा लगाया।

महिला विकास सेल तथा शिक्षा एवं विज्ञान विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन

आज हर तरफ हमें हमारे आस-पास बच्चों पर हो रहे अत्याचार तथा शोषण की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि हमारी आंखों के सामने गलत काम होता रहता है और चुप रहते हैं। हमें लगता है कि अगर हम कुछ बोलेंगे तो मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुसीबत से बचने की यह सोच हमारी संवेदनाओं के मर जाने का प्रमाण है।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

थाना कोतवाली में 22 फरवरी को श्रीमती रानी जैन उम्र 48 वर्ष निवासी घमण्डी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम के समय वह अपनी बेटी मुस्कान जैन के साथ बड़ा फुहारा मक्रवाहिनी मंदिर के पास से होकर अपनी ननंद के घर पारिजात बिल्डिंग के पास जा रही थी, शाम 4:30 बजे जैसे ही मक्रवाहिनी मंदिर के सामने पान दरीबा पहुंची, तभी पीछे तरफ से एक मोटर सायकिल पर तीन लोग आये, बीच में बैठे लड़के ने उसके गले में झपट्टा मारा एवं गले में पहनी हुई सोने की चेन खींचकर गुरू तिराहे की तरफ से तेजी से भागने लगे, भागते समय चैरसिया किराना दुकान के पास टकराकर रूके थे, फिर गुरू तिराहे तरफ भाग गये, राजू नेमा ने तीनों का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाया तीनों तेजी से भाग गये। तीनों अज्ञात बदमाश ब्लैक स्प्लैण्डर बाईक पर बैठे थे, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष रही होगी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विमुक्त जातियों के प्रति भ्रांतियों का विखण्डन जरूरी : श्री भीकू रामजी इदाते

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा 26 से 28 फरवरी, 2021 तक आयोजित मप्र की विमुक्त जातियों पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में आज विमुक्त जातियों की प्रति हमारी मानसिकता स्वतंत्र नहीं है। हम विमुक्त जातियों और उनकी संस्कृति को भारतीय दृष्टिकोण से न देखकर पाश्चात्य दृष्टिकोण से देखने के आदी हो गए हैं।

मणिपुरी, ओडिसी एवं भरतनाट्यम की हुई प्रस्तुति

47वें खजुराहो महोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को मां जगदंबा और कंदरिया महादेव मंदिर के प्रांगण में मणिपुरी, ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। पहली प्रस्तुति जवाहरलाल नेहरू मणिपुरी डांस अकादमी-मणिपुरी समूह द्वारा प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति में मणिपुरी संकीर्तन रखी गई, जिसमें बसंतरास, वैष्णों संप्रदाय  में रासलीला तथा ढोलचोलक (पुंगचोलक) की प्रस्तुति की गई।

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में डीजल और पेट्रोल की बिक्री घटी

मध्य प्रदेश में डीजल पेट्रोल के ऊपर टेक्स्ट अधिक होने के कारण उत्तर भारत में सर्वाधिक महंगा पेट्रोल डीजल मध्यप्रदेश में ही मिलता है इस कारण मध्य प्रदेश के रीवा सतना पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ दतिया भिंड मुरैना ग्वालियर बुरहानपुर खंडवा खरगोन बालाघाट छिंदवाड़ा जिलों में 2,000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में कुल 42 सौ पेट्रोल पंप जिनसे मध्य प्रदेश सरकार को 11000 करोड़ पर का टैक्स मिलता है परंतु सीमावर्ती राज्यों में पेट्रोल डीजल सस्ता होने के कारण इन जिलों के उपभोक्ता सीमावर्ती राज्यों से डीजल पेट्रोल ले रहे हैं जिससे मध्य प्रदेश में डीजल पेट्रोल की खपत 30% से अधिक कम हो गई है

खजुराहो नृत्य महोत्सव में गीत गोविन्दम में “सखी हे” की प्रस्तुति

47 वें खजुराहो नृत्य महोत्सव 2021 के अंतर्गत आज की पहली प्रस्तुति में गीत गोविन्दम में “सखी हे”प्रस्तुत किया गया जिसमें राधा अपनी सखियों के साथ थी जब उन्होंने कृष्ण को देखा तो वे कृष्ण से मिलने को लालायित हो गईं और अपनी सखियों से अनुरोध करती हैं कि वे उन्हें कृष्ण से एकाकार करवा दें, जिसको काल्पनिक पात्र के रूप में नृत्य के माध्यम से भाव भंगिमाओं से प्रस्तुत किया गया.

नगरीय निकाय चुनाव का मतदान मतपत्रों से हो: कांग्रेस

प्रदेश में आसन्न नगरीय निकाय चुनाव 2021 का मतदान, मतपत्रों से कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष त्रय सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया एवं अरूण यादव द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की अगुआई में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को सौंपा।

विकसित देशों के विकास में मातृभाषा का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ. कर्नावट

“अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” के उपलक्ष्य में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, फेकल्टी ऑफ ह्युमेनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स, भाषा शिक्षण केन्द्र एवं मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन, भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से व्याख्यान समारोह का ऑनलाइन आयोजन जूम माध्यम से वर्चुअल प्लेटफार्म पर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जवाहर कर्नावट, वरिष्ठ साहित्यकार एवं निदेशक, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन,भोपाल ने “मातृभाषाओं का वैश्विक परिदृश्य एवं रोजगार की संभावनाएं” विषय पर बहुत ही विस्तृत रूप से अपने रचनात्मक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व के विकसित देशों के विकास में मातृभाषाओं का विशेष योगदान रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- गुजरात में 84 तो मध्यप्रदेश में जीतेंगे 98 प्रतिशत सीटें

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में जबर्दस्त सफलता हासिल की। गुजरात नगर निकाय के चुनावों में पार्टी ने रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए 6 नगर निगम और 84 प्रतिशत सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस महज 10 प्रतिशत सीटों पर सिमट गई है। इसे देखकर मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी नगर निकाय चुनाव में सुनिश्चित हार का डर सताने लगा है और हार का ठीकरा फोड़ने के लिए वे अभी से बहाने तलाशने लगे हैं। इसीलिए वे कभी ईवीएम के खिलाफ शिकायत लेकर, तो कभी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग चक्कर लगा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today