Category Archives: मध्य प्रदेश

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हूं : गौतम

मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी विधानसभा अध्यक्ष गौतम को सौंपा।

पन्ना में दूषित पानी पीने से तीन बच्चों की मौत, मप्र मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञा

पन्ना जिले के समीपी ग्राम पुरूषोत्तमपुर के 70 परिवारों की आदिवासी बस्ती चांदमारी के बच्चे कुपोषण का शिकार हंै। एक सप्ताह में यहां तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 बीमार हंै। बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का खुलासा महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचने के बाद हुआ है। इस गंभीर मामले में त्वरित संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव, स्वास्थ्य विभाग सहित पन्ना जिले के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। 

बचपन बचाओ आंदोलन पर उठे सवाल, रेस्क्यू किए बच्चे पहुंचे मदरसे

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्‍टेशन पर 23 बच्‍चे जिन्‍हें  बाल श्रम एवं तस्करी के संदेह के आधार पर रेलवे चाइल्‍ड लाइन, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से बचपन बचाओ आन्‍दोलन((बीबीए) ने रेस्‍क्‍यू तो करवाए लेकिन इसके बाद इन बच्‍चों को लेकर शासन-प्रशासन के साथ बच्‍चों के कल्‍याण के लिए बनाई गई बाल कल्‍याण समिति भी कितनी गैर जिम्‍मेदार हो सकती है, इसका पता इस बच्‍चों में पकड़े गए मुस्‍लिम बच्‍चों के मदरसों को सौंप देने के रूप में सामने आया है।

बाल कांग्रेस का होगा गठन, 16 से 20 वर्ष के युवा बन सकेंगे सदस्य

मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की दूसरी तीसरी और चौथी पीढ़ी अब सामने आ रही है। कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्ध इन परिवारों की ओर से लगातार अपनी नई पीढ़ी के बच्चों को कांग्रेस विचार से जोड़ने की चर्चा हो रही थी। कांग्रेसजनों की इसी भावना को विचार करके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस विचार को रूप देते हुए बाल कांग्रेस के गठन का निर्देश दिया है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में 7 से 9 जुलाई तक राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा 7 से 9 जुलाई 2021 तक 3 दिवसीय द्विभाषी राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय सांस्कृतिक एवं संचार परंपराएं विषय पर की जा रही है।

बीटेक फर्स्ट सेमिस्टर में राधारमण विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित बीटेक फर्स्ट सेमिस्टर के परीक्षा परिणामों में राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने शानदार रिजल्ट हासिल किये हैं।
घोषित परिणामों के मुताबिक राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज की अन्नपूर्णा कुमारी 9.19 एसजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में प्रथम आईं। वहीं अशोक यादव 9.14 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर आए। जबकि मेहदी इमाम व अंकित कुमार 9.05 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर आए। वहीं मोहम्मद आरिफ 8.81 एसजीपीए के साथ चौथे स्थान पर रहे।

ऑनलाईन ठगी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश

सायबर एवं उच्च तकनीकी अपराध थाना भोपाल में दिनांक 16 मई को भोपाल के युवा व्यवसायी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करायी गई थी उसके द्वारा वेब पेज http:/h20.gbull.shop/ पर आई डी क्रियेट कराकर मसालों में ट्रेडिंग के नाम पर मार्च 2021 से मई 2021 की अवधि में 05 बैंक खाते जो क्रमशः गुड़गांव, दिल्ली तथा राजकोट के फर्म के नाम चालू बैंक खाते थे, में लगभग एक करोड़ रूपये विभिन्न दिनांको में ट्रांजेक्शन के माध्यम से धोखाधड़ी पूर्वक जमा कराये गये थे। शिकायत के तथ्यों के अवलोकन से शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी होना ज्ञात होने पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल योगेश चौधरी के दिशा निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक सायबर मुख्यालय डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल अपराध क्रमांक 81 / 21 धारा 420 भादवि तथा 66 डी आई टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अपराध सायबर वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष जाँच दल गठित कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन मुशायरा

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन मुशायरा आयोजित किया गया। मुशायरे के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न शहरों से 11  शोअरा एवं शायरात अपना कलाम पेश किया। 

डॉ. मुखर्जी के सपने को मोदी जी ने साकार किया : सुमित पचौरी

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भोपाल के प्रत्येक मंडल में सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान के साथ पार्टी नेताओं ने पौधारोपण कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कार्यालय के समक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर डॉ. मुखर्जी अमर रहे के उदघोष किए।

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के पहले केंद्रीय मंत्री गेहलोत को राज्यपाल की कुर्सी

केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी मत्रिमंडल के विस्तार के पहले कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत को भी कर्नाटक के राज्यपाल की कुर्सी सौंपी गई है। गेहलोत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री पद से हटाकर राज्यपाल का पद नवाजा गया है क्योंकि मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया जाना है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today