Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हूं : गौतम

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हूं : गौतम

मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी विधानसभा अध्यक्ष गौतम को सौंपा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि वे कर्मचारियों की उचित एवं न्याय संगत समस्याओं के निराकरण के सदैव तत्पर रहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के दायित्व के रूप में भी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जो सहयोग हो सकेगा वे अवश्य करेंगे।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि कर्मचारी संगठन के कार्यक्रमों में जाकर उन्हें बहुत सुखद अनुभूति होती है, ऐसा लगता है कि वे अपनों के बीच आ गए हैं। श्री गौतम ने कहा कि उनके राजनीति जीवन की शुरूआत कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की मांगों के निराकरण के लिए संघर्ष के साथ ही हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मुझे ज्ञापन सौंपा है। मैं विश्वास दिलाता हूं जो मेरी  शक्ती, क्षमता और सीमाएं है उसमें कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य अवश्य करूंगा।

श्री गौतम ने कर्मचारियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, टीकाकरण अवश्य कराने के लिए आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य करते हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रदेश के कल्याण और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

श्री गौतम ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक नई व्यवस्था प्रारंभ की है। इसके तहत एक घंटा सिर्फ कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहता है, वे इस समय में मुझ से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today